मुंबई: धारावी में 20 नए लोग पॉजिटिव, 138 संक्रमित

यहां पर अब तक 4200 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें 2200 से ज्यादा मामले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से ही सामने आए हैं।
मुंबई: धारावी में 20 नए लोग पॉजिटिव, 138 संक्रमित

न्यूज़- देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 17 हजार को पार कर गई है। अब तक महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। अब तक यहां 4200 से अधिक मामले सामने आए हैं। जिसमें देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से 2200 से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं, एशिया के सबसे बड़े स्लम एरिया धारावी में हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं, जहां मरीजों का आंकड़ा 138 तक पहुंच गया है।

रविवार को धारावी में 20 नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए। जिसके बाद यहां मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 138 हो गई। वहीं, धारावी में कोरोना के कारण 11 लोगों की जान चली गई है। धारावी एशिया का सबसे बड़ा स्लम क्षेत्र है और इसकी बहुत घनी आबादी है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर जल्द ही स्थिति को नियंत्रित नहीं किया गया, तो घनी आबादी होने के कारण यहां कोरोना को रोकना मुश्किल होगा। पूरे इलाके को प्रशासन ने सील कर दिया है। सभी की एक साथ जांच की जा रही है।

बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आए हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बीते 24 घंटे के भीतर 552 नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है, जबकि इस दौरान बीमारी की वजह से 12 लोगों की जान गई है। अब तक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की वजह से कुल 223 लोगों की मौत हो चुकी है, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है। वहीं अब तक 4200 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। वहीं देश में आंकड़ा 17 हजार के पार जा चुका है, जिसमें 543 लोगों की मौत हुई है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com