राजस्थान: चूरू में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की हत्या

Murder in churu. महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना राजस्थान के चुरू की है।
राजस्थान: चूरू में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की हत्या

न्यूज़- चूरू में हत्या। राजस्थान के चूरू जिले में युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह युवक एक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। युवक के परिवार ने इस संबंध में आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, घटना हमीरवास थाना क्षेत्र में हुई। हत्या का शिकार लादड़िया निवासी ओमप्रकाश मुंडिया है। रविवार को उसका शव गांव भैंसाली के खेतों में पड़ा मिला। युवक का चेहरा किसी धारदार हथियार से मारा गया था। ओमप्रकाश जालोर में एक निजी कंपनी में काम करता था और गांव की एक विवाहित महिला से प्रेम करता था। दोनों पिछले साल जालोर भाग गए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें ढूंढ लिया।

यहां आने के बाद महिला ने अपने पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया और वह ओमप्रकाश के साथ रहने लगी। ओमप्रकाश के परिजनों का आरोप है कि इसके बाद से ही महिला के पति, ससुरालवाले और पीहर पक्ष के लोग उसे परेशान कर रहे थे और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। शनिवार रात को ओमप्रकाश और महिला प्रियंका को बाइक से लेकर उसके पीहर छोड़ने गया था। इसी दौरान उसके साथ यह मारपीट और हत्या की घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस मामले में पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पाली में ऑनर किलिंग का मामला भी सामने आ चुका है। वहां एक महिला ने अपने देवर के साथ मिल कर अपनी बेटी की हत्या कर दी थी। बेटी एक मराठी लड़के से प्यार करती थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com