थाइलैंड के राजा ने आइसोलेशन के लिए पूरे होटल को कर लिया बुक

सोशल मीडिया पर राजा के कोरोना संकट में छोड़कर विदेश जाने पर जनता में काफी रोष है।
थाइलैंड के राजा ने आइसोलेशन के लिए पूरे होटल को कर लिया बुक

न्यूज – थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोरन ने भी खुद को आइसोलेट किया लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने मनोरंजन का भी पूरा ख्याल रखा। उन्होंने खुद को एक शानदार होटल के कमरे में आइसोलेट किया हुआ है और इस दौरान वो अपनी सहवासनियों (ऐसी औरतें जिनके साथ फिजिकल रिलेशन तो होते हैं लेकिन शादी नहीं होती) को साथ ले गया है।

कुछ लोग क्वारंटाइन में खाना बना रहे हैं तो कुछ अपने पुराने शौक पूरे कर रहे हैं। मगर, हर किसी के लिए आइसोलेशन ऐसा नहीं है।

67 साल के थाई राजा राजा महा ने जर्मनी के एक आलीशान होटल को ही अपना 'किला' बना लिया है। होटल के अंदर बने उनके 'हरम' में 20 महिलाएं रहेंगी। इसके अलावा राजा महा अपने साथ कई नौकर भी लेकर गए हैं।

उन्होंने स्थानीय डिस्ट्रिक्ट कॉउन्सिल से परमिसन लेने के बाद इस पूरे होटेल को बुक किया। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी चारों पत्नियां भी उनके साथ आइसोलेशन में हैं या नहीं।

सोशल मीडिया पर राजा के कोरोना संकट में छोड़कर विदेश जाने पर जनता में काफी रोष है। यही नहीं, थाइलैंड में 'Why we need a king' ट्रेंड कर रहा है। 12 लाख से ज्‍यादा लोगों ने पिछले 24 घंटे में ट्वीट किया है। थाई में राजा की आलोचना करने पर 15 साल की कैद की सजा है लेकिन लोगों इस नियम को तोड़ते हुए अपने किंग के आइसोलेट पर सवाल कर रहे है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com