पडोसी से भाभी का बात करना नहीं था पसंद, देवर ने उतारा मौत के घात

लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक शख्स ने अपनी ही भाभी पर फावड़े से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।
पडोसी से भाभी का बात करना नहीं था पसंद, देवर ने उतारा मौत के घात

न्यूज़- लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक शख्स ने अपनी ही भाभी पर फावड़े से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। खून से लथपथ महिला को आनन-फानन में उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के सैनिक कालोनी गुजराती गली निवासी 38 वर्षीय प्रीती मिश्रा पत्नी धर्मेन्द्र मिश्रा पर उसके ही देवर विपिन मिश्रा नें फावड़े से हमला बोल दिया। महिला के चेहरे और गर्दन पर कई बार किए गए, जिसके बाद वह बुरी तरह लहुलुहान हो गई। महिला को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होनें पर चिकित्सकों नें प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। परिजन प्रीती को ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

मृतका के 13 वर्षीय बेटे ने बताया कि उसकी मां पड़ोस के एक युवक से अक्सर बात करती थी, जिसे चाचा विपिन मना करते थे। इसके चलते कई बार विवाद भी हुआ। दोपहर में मां घर के अंदर सो रही थी, उसी दौरान चाचा ने फावड़े से हमला बोल दिया। सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com