डेस्क न्यूज – पड़ोसी भाईयों ने की हत्या : नगर इलाके में शनिवार को झगड़े में चाकू से वार कर एक महिला की हत्या कर दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाकू मारने वाले दोनों भाईयों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस मृतका का एसएमएस अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा रही है।
वही पुलिस ने बताया कि मृतका दुर्गा देवी (50) टीला नंबर-5 जवाहर नगर की रहने वाली थी।
पड़ोसी भाईयों ने की हत्या :
घटनाक्रम के मुताबिक, सोमवार सुबह पड़ौसी से उसकी कहासुनी हो गई,और उसके बाद कहासुनी ने झगड़े को रूप ले लिया।
जब फिर आज दुबारा झगड़ा शुरू हुआ तो गुस्साएं पड़ौसी दो भाईयों ने चाकू से दुर्गा देवी व उसके बेटे पर हमला बोल दिया। दुर्गा देवी व उसके बेटे पर चाकू से कई वार किए।
जहां इलाज के दौरान मां दुर्गा देवी की मौत हो गई
लहुलुहान हालत में दुर्गा देवी व उसके बेटे को देखकर दोनों भाई वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीरावस्था में घायल मां-बेटे को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मां दुर्गा देवी की मौत हो गई, जबकि बेटे का उपचार चल रहा है। सूत्रों की माने तो चाकू मारने वाले दोनों भाईयों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
दोस्ती गांठकर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
वही : चित्रकूट इलाके में दोस्ती कर एक युवती से दुष्कर्म करने व शादी का झांसा देकर देहशाोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि झालावाड निवासी 24 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जनवरी 2019 में उसकी मुलाकात जितेन्द्र शर्मा से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। दोस्ती गांठकर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली
शादी करने का झांसा देकर लम्बे समय तक देहशोषण करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपित ने इंकार कर दिया और पीडि़ता के साथ मारपीट की। जिसके बाद पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली।