छत्तीसगढ़: रेप का विरोध करने पर, महिला को ज़िंदा जलाने के प्रयास, हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांगो थाना के मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र में रेप का विरोध करने पर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गई
छत्तीसगढ़: रेप का विरोध करने पर, महिला को ज़िंदा जलाने के प्रयास, हालत गंभीर

न्यूज़- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांगो थाना के मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र में रेप का विरोध करने पर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। इस दौरान महिला करीब 53 फीसदी झुलस गई। पुलिस ने इस जघन्य अपराध के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 28 वर्षीय पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पोड़ी ब्लॉक के मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक महिला को जिंदा जलाने की सूचना मिली थी। इस पर चौकी प्रभारी अशोक पांडेय घटना स्थल पर पहुंचे। वहां उन्हें जानकारी मिली की बीते बुधवार की रात को पीड़िता के घर युवक पहुंचे और उसके साथ रेप करने की कोशिश की। महिला पति और बच्चे के साथ रहती है।

लेकिन घटना के दौरान पीड़िता घर में अकेली थी। जब महिला ने रेप का विरोध किया तो आरोपितों ने महिला पर मिट्टी का तेल डालकर उन्हें जिंदा जला दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जिले के एसपी अभिषेक मीणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मामले में जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें शरद मसीह, प्रीतम पैंकरा और सरोज शामिल है। इसके अलावा शिवनारायण और एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला करीब 53 फीसदी जल गई है। उसका इलाज चल रहा है। आरोपियों की गिरफ‌तारी गुरुवार को लंबी पूछताछ के बाद की गई। उन्होंने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल किया है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com