रोहतक जेल में बंद राम रहीम की तबीयत एक बार फिर बिगड़ी, इस बार सीधे दिल्ली एम्स किया गया रेफर

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। राम रहीम को मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जेल से दिल्ली एम्स अस्पताल ले जाया गया।
रोहतक जेल में बंद राम रहीम की तबीयत एक बार फिर बिगड़ी, इस बार सीधे दिल्ली एम्स किया गया रेफर

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। राम रहीम को मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जेल से दिल्ली एम्स अस्पताल ले जाया गया। राम रहीम को पिछले महीने की 11 तारीख को 100 घंटे की जांच और इलाज के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। पेट की बीमारी के चलते राम रहीम का इलाज पीजीआईएमएस के 11 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम कर रही थी। उसे जांच के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जून को पुलिस ले गई थी मेदांता अस्पताल

इससे पहले छह जून को स्वास्थ्य कारणों से उन्हें पुलिस की टीम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले गई, जहां चार दिन तक इलाज चला. मेदांता अस्पताल में राम रहीम का दो बार कोरोना टेस्ट हुआ। पहले टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि दूसरे टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई। जांच के बाद राम रहीम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद पुलिस उसे लेकर रोहतक आ गई।

राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने साध्वी के यौन शोषण का दोषी ठहराया था, जिसके चलते उन्हें 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। उसे पंचकूला से रोहतक की सुनारिया जेल लाया गया था, तब से राम रहीम जेल में है।

राम रहीम हो चुका है कोरोना संक्रमित

बाद में राम रहीम को आगे की जांच के लिए भारी पुलिस सुरक्षा में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया। जब अस्पताल में उनका कोरोना टेस्ट किया गया तो पता चला कि वह कोविड पॉजिटिव हैं। राम रहीम को दो महीने पहले पैरोल मिली थी। पैरोल के लिए दी गई अर्जी में मां की बीमारी का जिक्र था।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com