जयपुर के प्रताप नगर थाना इलाके में बैंक Manager की लाश मिलने से आस - पास के इलाके में सनसनी फ़ैल गयी।
जब पुलिस ने गेट तोड़कर घर के अंदर घुसी तब शव बेड पर पड़ा मिला। मृतक के मुंह से झाग निकल रहे थे। पुलिस ने FSL टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने बुधवार सुबह महात्मा गांधी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक से मौत होना मान रही है।
SI मुकेश ने बताया कि मृतक निखिल जैन (45) पुत्र एन.आर.जैन प्रताप नगर के सेक्टर-67 का रहने वाला था। वह एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर की पोस्ट पर था। 10 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे उसे आस-पड़ोसियों ने देखा था। मंगलवार सुबह खाना बनाने और साफ-सफाई करने वाली महिलाएं आई थी। डोर बेल और काफी आवाज लगाने के बाद भी निखिल ने गेट नहीं खोला। सुबह करीब 10:30 बजे मकान के लिए रखा सिक्योरिटी गार्ड आया। उसके काफी आवाज लगाने और गेट खटखटाने पर भी जबाव नहीं मिला। किसी अनहोनी के चलते पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस ने fsl की टीम को बुलाया फ़िलहाल पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है।