पति ने दी पत्नी को दर्दनाक मौत, लाश को टुकड़ों में काट जंगल और नदी में फेंका, पुलिस को किया गुमराह

पहले पति ने ही पत्नी को मार डाला। फिर उसने अपने माता-पिता के सामने उसकी लाश को टुकड़ों में काट दिया और उन टुकड़ों को नदी और जंगल में फेंक दिया। इसके बाद शातिर पति व ससुराल वालों ने पुलिस से बचने के लिए मृतका के अपहरण की झूठी कहानी पुलिस को बताई
पति ने दी पत्नी को दर्दनाक मौत, लाश को टुकड़ों में काट जंगल और नदी में फेंका, पुलिस को किया गुमराह

पति ने दी पत्नी को दर्दनाक मौत, लाश को टुकड़ों में काट जंगल और नदी में फेंका, पुलिस को किया गुमराह

दहेज हत्या का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, मामला यूपी के गाजियाबाद से सामने आया है। जहां दहेज के लिए एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद अपहरण का ड्रामा किया गया एक कहानी रची गई, पहले तो पुलिस भी मामले में उलझ गई, लेकिन जब पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को सुलझाया तो मृतका का पति व ससुर सलाखों के पीछे पहुंच गया।

खौफनाक तरीके से दिया घटना को अंजाम
मामला उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र का है। जहां हत्या की इस पूरी घटना को बेहद खौफनाक तरीके से अंजाम दिया गया। पहले पति ने ही पत्नी को मार डाला। फिर उसने अपने माता-पिता के सामने उसकी लाश को टुकड़ों में काट दिया और उन टुकड़ों को नदी और जंगल में फेंक दिया। इसके बाद शातिर पति व ससुराल वालों ने पुलिस से बचने के लिए मृतका के अपहरण की झूठी कहानी पुलिस को बताई।

10 महीने पहले ही हुई थी शादी

24 साल की रिया जैन की शादी महज 10 महीने पहले गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार निवासी आकाश त्यागी से हुई थी। वह पेशे से इंजीनियर हैं। आकाश और रिया एक दूसरे के प्यार में थे। इसी वजह से दोनों के परिवारों ने उनकी शादी तय कर दी थी। लेकिन शादी के बाद आकाश और उसके परिवार ने रंग दिखाना शुरू कर दिया। वह रिया को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा।

कहानी रच पुलिस को किया गुमराह

10 माह बाद ही दहेज के लालची पति व ससुराल वालों ने मुरादनगर थाना क्षेत्र के जंगल में रिया की गर्दन काटकर उसकी लाश को दो टुकड़ों में काट कर महिला का सिर को नदी में और धड़ को जंगल में फेंक दिया। हत्या की इस घटना के बाद आकाश और उसके परिवार ने पुलिस और परिजनों को गुमराह करने की साजिश रची।

रिया के पति आकाश ने 112 नंबर पर पुलिस को कॉल कर पत्नी के अपहरण की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने रिया की तलाश शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस ने इस घटना के सारे कड़ियां जोड़कर मामले का खुलासा किया।

गर्दन काटकर उसके शव को नहर व जंगल में फेंक दिया

पुलिस के मुताबिक महिला के पति और सास-ससुर ने रिया की गर्दन काटकर उसके शव को नहर व जंगल में फेंक दिया था। साजिश के तहत पुलिस को महिला के अपहरण की सूचना दी गई। आरोपी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया था कि रिया के भाई ने किसी से कर्ज लिया था। कुछ लोग उसके घर आए और पैसे की मांग कर उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूरी घटना को एक योजना के तहत अंजाम दिया। उसे विश्वास था कि इस योजना के तहत न तो महिला का शव मिलेगा और न ही पुलिस कभी हत्या की घटना का खुलासा कर उन्हें पकड़ पाएगी।

महिला के अपहरण की सूचना पर जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो अपहरण की इस घटना में कई लूप पोल नजर आए। जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर घटना का खुलासा किया। रिया की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति आकाश त्यागी और सास उषा त्यागी और ससुर सुरेश त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ स्वतंत्र सिंह

आरोपी के कहने पर महिला का शव बरामद कर लिया गया है। हालांकि अभी तक महिला का सिर पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त स्कूटी और शव को फेंकने के लिए इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद की है।

<div class="paragraphs"><p>पति ने दी पत्नी को दर्दनाक मौत, लाश को टुकड़ों में काट जंगल और नदी में फेंका, पुलिस को किया गुमराह</p></div>
राजस्थान फिर शर्मसार, नहीं रुक रही हैवानियत, अब 5 साल की मासूम बनी शिकार

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com