​​​​जयपुर में शादी के 5 वें दिन ही भागी दुल्हन, प्रेमी के साथ मिलकर पती को धमकाया रेप का केस करने की दी धमकी…मांगे 5 लाख

दिव्यांग युवक को मैरिज ब्यूरो के माध्यम से शादी करनी महंगी पड़ी। पूरे ढाई लाख रुपए लेकर मैरिज ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश की युवती से शादी करा दी। शादी के 5 दिन बाद ही पूरा परिवार परेशानी में पड़ गया। एक दिन अनजान युवक का फोन आया।
​​​​जयपुर में शादी के 5 वें दिन ही भागी दुल्हन, प्रेमी के साथ मिलकर पती को धमकाया रेप का केस करने की दी धमकी…मांगे 5 लाख

Jaipur Crime News : दिव्यांग युवक को मैरिज ब्यूरो के माध्यम से शादी करनी महंगी पड़ी। पूरे ढाई लाख रुपए लेकर मैरिज ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश की युवती से शादी करा दी। शादी के 5 दिन बाद ही पूरा परिवार परेशानी में पड़ गया। एक दिन अनजान युवक का फोन आया। उसने दावा किया कि दुल्हन उसकी पत्नी है। दूल्हे पर रेप का आरोप लगाकर धमकाया और कहा कि 5 लाख रुपए दे।

वर्ना मुकदमा दर्ज कराएगा। इसके बाद दुल्हन ने भी रंग दिखा दिया। उसने भी 5 लाख रुपए देने का दबाव बनाया और घर से भाग गई। जांच में पता चला कि युवती ने धर्म परिवर्तन करके हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। दूल्हे की बहन ने जयपुर के बनीपार्क थाने में बुधवार को 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें मैरिज ब्यूरो की संचालिका गीता, दलाल भंवर बलाई, लुटेरी दुल्हन रिया उर्फ अर्सी उर्फ प्रीति, अशोक एवं रामनारायण शामिल हैं।

 ये है पूरा मामला

Jaipur Crime News : बनीपार्क थाने में सीकर की रहने वाली ममता ने रिपोर्ट में बताया कि पिता ट्रक चलाते हैं। मां ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है। दिव्यांग होने के कारण भाई की शादी नहीं हो रही थी। उन्होंने जयपुर में बनीपार्क के पास मैरिज ब्यूरो संचालिका गीता देवी से संपर्क किया।

उसने जल्दी शादी कराने का वादा किया। गीता ने उन्हें एक दलाल भंवर से मिलाया। भंवर ने शादी के लिए एक यूपी की पार्टी को मार्च में जयपुर बुलाया था। वहां पर प्रीति नाम की लड़की को दिखाया। लड़की को उन्होंने पसंद कर लिया।

शादी का 100 रुपए के स्टांप पर पूरा ब्योरा लिखा गया

लड़की के पिता रामनारायण ने उन्हें कहा कि वे गरीब हैं। बार-बार जयपुर नहीं आ सकते हैं। उन्होंने शादी के खर्चे के लिए 2.50 लाख रुपए मांगे। भंवर के जरिए उन्हें 2.50 रुपए दे दिए। शादी का 100 रुपए के स्टांप पर पूरा ब्योरा लिखा गया। एक सप्ताह के बाद ही सीकर के रींगस में शादी का कार्यक्रम रखा गया। शादी के बाद दुल्हन प्रीति सीकर में ही रही। घर में शादी की सारी रस्में की हुईं। दुल्हन के आने से पूरा परिवार खुश था।

 दुल्हन प्रीति ने भी उसे जल्दी ही 5 लाख रुपए देने को कहा

शादी के 5 दिन बाद अशाेक नाम के युवक ने दूल्हे को फोन किया। उसने कहा कि प्रीति मेरी पत्नी है। तुमसे इसकी फर्जी शादी हुई है। तूने मेरी पत्नी से रेप किया है। उसने धमका कर कहा कि तेरे खिलाफ रेप का मुकदमा कराएंगे। उसने 5 लाख रुपए देने की मांग की। पूरा परिवार सदमें में आ गया।

तब दुल्हन प्रीति ने भी उसे जल्दी ही 5 लाख रुपए देने को कहा। रुपए नहीं देने पर उसे जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद वह रात में फरार हो गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मैरिज ब्यूरो की संचालिका गीता से संपर्क साधा। संचालिका ने बताया कि दुल्हन दूसरे धर्म की थी। इसके बाद तो परिवार वालों के होश ही उड़ गए।

 पूरा परिवार मैरिज ब्यूरो की संचालिका गीता के पास दौड़ता रहा

दूल्हे की बहन ममता का आरोप है कि दुल्हन के भागने के बाद रुपए वापस लौटाने के लिए पूरा परिवार मैरिज ब्यूरो की संचालिका गीता के पास दौड़ता रहा। परंतु बात नहीं बनी। ढाई लाख रुपए वापस नहीं मिले। इसके बाद बुधवार को उसने रिपोर्ट दर्ज कराई।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com