राजधानी जयपुर में दिन - दहाड़े चाकुओ से हत्या

राजधानी जयपुर में दिन - दहाड़े चाकुओ से हत्या

JAIPUR CRIME:पत्नी के बॉयफ्रेंड पर चाकू से ताबड़-तोड़ किए 7 वार‚ मौत; पति फरार

पुलिस जाँच में सामने आया कि आरोपी करण की पत्नी का दिल्ली के योगेश से करीब 5 साल से अफेयर था।

राजधानी जयपुर में दिन - दहाड़े चाकुओं से हत्या कर पत्नी के प्रेमी को पति ने मार डाला, मौके पर पहुंची विश्वकर्मा थाना पुलिस ने गंभीर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

सुबह करीब 5 बजे योगेश दिल्ली से जयपुर विश्वकर्मा पंहुचा उससे पहले योगेश और करण की पत्नी की फ़ोन कॉल पर बातचीत चल रही थी। वहाँ करन को पूरा शक होगया था की योगेश जयपुर आ रहा है। तभी से वह अपनी पत्नी पर पेनी नजर बनाए हुए था। पुलिस जांच में सामने आया है कि करण की पत्नी का योगेश से करीब 5 सालों से अवैध सम्बन्ध था। और इस सम्बन्ध के बीच 2 महीने करन की पत्नी योगेश के साथ लीव - इन में भी रही।

<div class="paragraphs"><p>मृतक योगश</p></div>

मृतक योगश

पुलिस अब आरोपी की तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। वारदात सुबह करीब चार बजे हुई। वही आस - पास के cctv फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

योगेश अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए दिल्ली से अक्सर जयपुर आया करता था। योगेश व उसकी प्रेमिका चोरी छिपे मिला करते थे। जहा उसके पति को धीरे - धीरे शक होने लगा और एक वक्त बाद यह शक और भी गहरा होगया। तब उसने योगेश को फोन पर धमकियां दी थी कि तू जिस दिन जयपुर आएगा। वो तेरा आखिरी दिन होगा। यह अच्छे से समझ लेना।

21 दिसंबर को जयपुर आने को कहा था
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि महिला के एक तीन साल की बेटी है। करण को शक था कि यह बेटी योगेश और उसकी पत्नी के नाजायज संबंधों से है। पिछले दिनों बच्ची का जन्मदिन था। तब योगेश बच्ची से मिलने जयपुर नहीं आ सका था। उसने महिला को 21 दिसंबर को सुबह जयपुर आने की बात कही थी।

सुबह 4 बजे बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची पत्नी, वहीं पति आ गया और चाकुओ से ताबड़ तोड़ 7 वॉर किए।

सुबह 4 बजे वह विश्वकर्मा इलाके में रोड नंबर 17 पर उद्योग विहार में बस से उतरा। बस स्टैंड से करन के घर की दूरी महज 1किलोमीटर थी। जैसे ही करण की पत्नी घर से निकली वह पीछा करते हुए उसके पीछे - पीछे निकल पड़ा जब दोनों की मुलाकात हुई, तभी महिला का पति करण पीछा करते हुए वहां पहुंच गया। योगेश व अपनी पत्नी को साथ देखकर करण ने आपा खो दिया। उसने पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। यह देख योगेश ने बीचबचाव की कोशिश की। गुस्साए करण ने योगेश पर ताबड़ तोड़ 7 वॉर किए। चाकू के वॉर से योगेश बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर करण फरार हो गया।

<div class="paragraphs"><p>राजधानी जयपुर में दिन - दहाड़े चाकुओ से हत्या</p></div>
UP CRIME : विधानसभा के बाहर माँ बेटी ने खुद को लगाई आग

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com