राजधानी जयपुर में नाबालिग लड़की के साथ rape का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग को बहला फुसला कर 7 महीने पहले अपने साथ बिहार ले गया उस समय पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जाँच शुरू की थी। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। और पोस्को एक्ट में कार्रवाई की है।
शास्त्री नगर थाना इंचार्ज SHO दिलीप सिंह ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी तरुण कुमार सैन (20) पुत्र नन्दलाल सैन निवासी नाहरी का नाका शास्त्री नगर को अरेस्ट किया है। मई 2022 में कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर आरोपी किडनैप कर ले गया। आरोपी तरुण ने किडनैप कर बिहार ले जाकर नाबालिग के साथ रेप किया।
करीब 7 महीने तक आरोपी तरुण ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। 14 जनवरी को शाम बिहार से जयपुर आया। जयपुर आने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने किडनैप कर नाबालिग से रेप के आरोपी तरुण कुमार सैन को अरेस्ट कर लिया।