राजधानी जयपुर में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिचित महिला को बहला - फुसला कर उसके साथ पहले एग्रीमेंट किया फिर लगातार 4 महीने तक दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता को एहसास हुआ की वो उससे शादी नहीं करने वाला है तो पीड़िता ने थाने जाकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।
हाथोज करधनी निवासी 30 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके पति की मौत के बाद वह अपने बच्चों के साथ यहां रहती हूं। पिछले करीब 2 साल पहले आरोपी अयुब खान से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों साथ में बिजनेस करने लगे। बिजनेस पार्टनर होने के कारण अयुब ने जरुरत होने पर रुपए उधार दिलवाए।
अप्रैल 2022 में बहला-फुसलाकर और बच्चों की परवरिश करने का झांसा देकर स्टाम्प पर रिलेशनशिप का एग्रीमेंट करवा लिया। बाद में शादी करने का वादा कर लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगा। शादी का झांसा देकर पिछले 4 महीने से दुष्कर्म करता रहा। जिसके बाद गांव जाने के बाद कॉन्टैक्ट खत्म कर दिया। फ़िलहाल मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है