
राजधानी जयपुर में अवैध संबंधों में बाधक बन रहे पति को पत्नी ने मौत के घाट उतारा। मामला सांगानेर थाना इलाके का है। मामले में हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। हत्या का मामला करीब दो महीने पहले का है। लेकिन मुकदमा अब दर्ज किया गया है।
हत्या की वारदात को देर रात अंजाम दिया गया वही थाने में मामला दर्ज ना होता देख मर्तक की माँ ने कोर्ट की शरण ली, तिरुपति बालाजी नगर सेक्टर-40 सांगानेर निवासी रुपा देवी (62) ने इस्तगासा के जरिए मामला दर्ज कराया है। मंगोलपुरी नई दिल्ली की रहने वाली अपनी बहू सुनीता पर प्रेमी के साथ मिलकर बेटे अशोक की हत्या का आरोप लगाया है।
मृतक अशोक (34) तिरुपति नगर में पत्नी सुनीता और बेटे समीर और अमित के साथ रहता था। वह प्राइवेट टैक्सी कार चलाता था। 2 मई 2022 की रात करीब 10:30 बजे बेटे अशोक के फंदा लगाकर सुसाइड करने की सूचना दी गई थी। टोंक से जयपुर आकर रुपा देवी और परिवार ने बेटे के शव को संभाला। पत्नी सुनीता अपने बेटे अमित को लेकर दाह संस्कार से पहले ही अपने पीहर दिल्ली चली गई। जब रूपा देवी ने देखा की सुनीता घर नहीं है तो अशोक के आत्महत्या की बात पचा नहीं पाई और बहु सुनीता पर शक की सुई गयी।
पता चला कि दोपहर 4 से 5 बजे के बीच में अशोक और सुनीता में झगड़ा हुआ था। बहू सुनीता जान से मारने की धमकी देकर घर से कहीं चली गई। रात को बहू सुनीता अपने प्रेमी के साथ घर लौटी। बेटे अशोक की गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रेमी को वहां से भेजकर पति के सुसाइड करने का लोगों को बताया। पीड़िता का कहना है कि जिस प्रेमी के साथ मिलकर बेटे अशोक की हत्या की है। उसकी बहू घंटो अपने कमरे में बंद होकर उससे बातें करती रहती थी।
जिसकी कॉल रिकॉडिंग भी उसके पास है। उसका पौता समीर अपनी मां के साथ नहीं जाकर उसके पास ही है। पौते समीर को कॉल करके आए दिन धमकियां देती रहती है। कहती है कि तू मेरे पास आ जा। नहीं तो तुझे भी तेरे बाप की तरह जान से मारवा दूंगी। फ़िलहाल मामले में पुलिस अनुसंधान कर रही है।