जोधपुर की लेडी ड्रग पेडलर 95 ग्राम MD के साथ पकड़ी गयी, दो पुलिस कांस्टेबल की भूमिका सम्मिलित

महिला तस्कर के पकड़े जाने के बाद उसके फोन से व्हाट्सऐप की जांच करने पर दोनों कांस्टेबल के बारे में पता चला।
शारदा विश्नोई

शारदा विश्नोई

राजधानी जयपुर के एयरपोर्ट पर एक दिन पहले ही करीब 15 करोड़ की हेरोइन पकड़ी गयी है। इतनी बड़ी हेरोइन का पकड़ना, कस्टम विभाग की यह बड़ी कार्रवाई है। केन्या की दो महिला के बैग से यह बरामद किया गया था। करीब 2 किलो हेरोइन की मात्रा यहाँ सामने आयी है। वही जोधपुर पुलिस ने 95 ग्राम Md के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। जिसका बड़ी तादात में पार्टियों में Md और कोक सप्लाई करना सामने आया है।

इसमें कार्रवाई के दौरान दो पुलिस वालो की भूमिका भी सामने आयी है। पुलिस की जाँच में कॉल डिटेल से दो कॉन्स्टेबल के नम्बर सामने आये है। पुलिस कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला पैडलर शारदा विश्नोई से पूछताछ जारी है। इस दौरान ही दोनों कॉन्स्टेबल से संपर्क की बात सामने आई है। ऐसे में डीसीपी ने तुरंत एक्शन लेकर दोनों कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया। आगे महिला पेडलर के साथ कितना इन्वोल्नेस्स है इसकी पुलिस जाँच कर रही है।

इस मामले में जिनकी भूमिका है उनमे से एक कास्टेबल कुड़ी भगतासनी पुलिस थाने का दिनेश बेनीवाल है तो दूसरा लूणी थाने का श्रवण भादू है। श्रवण को कुछ दिन पूर्व ही कुड़ी से लूणी भेजा गया था। महिला तस्कर के पकड़े जाने के बाद उसके फोन से व्हाट्सऐप की जांच करने पर दोनों कांस्टेबल के बारे में पता चला। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि दोनों को पता था कि शारदा तस्करी का काम करती है। इसके बावजूद उन्होंने चुपी साधी रही। ऐसे में दोनों को सस्पेंड किया गया।

<div class="paragraphs"><p>डीसीपी वेस्ट दिगंत आनंद</p></div>

डीसीपी वेस्ट दिगंत आनंद

दरअसल, 17 दिसम्बर को डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम ने जोधपुर के कुड़ी थाना क्षेत्र में एक महिला ड्रग माफिया को गिरफ्तार किया गया था। ड्रग माफिया शारदा विश्नोई को लगभग 95 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया। जो बताया जा रहा है कि अब तक जब्त की गई ड्रग में सबसे अधिक है। आपको बता दे की शारदा ड्रग्स सप्लाई में जोधपुर में काफी चर्चित है। और काफी क्लब और युवा लड़के शारदा से ड्रग लेकर जाते है।

पुलिस की जाँच अनुसार महिला ड्रग माफिया शारदा विश्नोई की कॉल डिटेल जब खंगाली गयी। तो इन महिलाओ से पुलिस कांस्टेबल के साथ भूमिका सामने आयी। जिसमें लूनी थाना पुलिस के कॉन्स्टेबल और कुड़ी थाना पुलिस के कॉन्स्टेबल के नंबर सामने आए। और वाहट्सअप पर लम्बी बातो का होना सामने आया है। व्हाट्सऐप काल में टाइम ड्यूरेशन सामने आयी जिसमे कई मिनट तक बातचीत का होना सामने आया वही डीसीपी वेस्ट दिगंत आनंद ने इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिस कॉन्स्टेबल को सस्पेंड किया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की है।

महिला ने बताया कि घर की खिड़की में लोहे की जाली में छोटा सा हॉल बना रखा है। वहां से पेमेंट लेने के बाद पुड़िया पकड़ा देती है। महिला पैडलर ने युवाओं के जरिए शहर में नशे का नेटवर्क फैला रखा है। इस नशे के पूरे कारोबार में शारदा विश्नोई के कई कनेक्शन है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। और कई बड़े सवाल ऐसे है जिनकी पुलिस जाँच कर रही है आखिर इतनी बड़ी तादात में ड्रग्स आया कहा से ? कौन शारदा को ड्रग्स सप्लाई करता है ? फ़िलहाल पुलिस इसकी जाँच में जुटी है।

<div class="paragraphs"><p>शारदा विश्नोई</p></div>
CM Ashok Gehlot : राजस्थान में आर्थिक व्यवस्था को तगड़ा झटका

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com