हरियाणा: जहर खाने से दूरदर्शन के कर्मचारी की मौत, कर्ज चुकाने के बाद भी लेनदार दे रहे थे जान से मारने की धमकी

रेवाड़ी में एक युवक द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। कारण सूदखोरों का दबदबा बताया जा रहा है। आरोप है कि कर्ज चुकाने के बावजूद भी वह दिन-ब-दिन पैसे मांग कर परेशान कर रहे थे, जिससे दिल्ली दूरदर्शन में कार्यरत युवक ने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई।
हरियाणा: जहर खाने से दूरदर्शन के कर्मचारी की मौत, कर्ज चुकाने के बाद भी लेनदार दे रहे थे जान से मारने की धमकी

डेस्क न्यूज़- रेवाड़ी में एक युवक द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। कारण सूदखोरों का दबदबा बताया जा रहा है। आरोप है कि कर्ज चुकाने के बावजूद भी वह दिन-ब-दिन पैसे मांग कर परेशान कर रहे थे, जिससे दिल्ली दूरदर्शन में कार्यरत युवक ने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाने के साथ ही दिल्ली में रहने वाले दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

कर्ज चुकाने के बावजूद भी धमकी

मृतक की पहचान रेवाड़ी के यादव नगर निवासी सत्यपाल (54) के रूप में हुई है। वह दिल्ली दूरदर्शन में काम करता था। कुछ समय पहले उसने दिल्ली के रहने वाले गोल्डी नाम के शख्स से 2 लाख 50 हजार रुपये उधार लिए थे। सत्यपाल के बेटे सुमित ने बताया कि 3 जुलाई को उसके पिता सत्यपाल ने गोल्डी से कहा था कि उसने पांच प्रतिशत ब्याज के साथ पैसे लौटा दिए हैं और गोल्डी और सुरेंद्र अभी भी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

मामला दर्ज

इसके बाद सोमवार की देर रात उसने कोई जहरीली चीज खा ली। जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसकेक बाद उसे पहले ट्रामा सेंटर ले जाया गया और फिर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सत्यपाल को मृत घोषित कर दिया। सत्यपाल पुत्र सुमित की शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने गोल्डी व सुरेंद्र के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com