डेस्क न्यूज़- शहर के शिवदासपुरा इलाके में एक शख्स ने अपनी 15 वर्षीय गर्भवती बेटी की हत्या कर दी। आरोपी पिता ने बेटी को अबॉर्शन कराने की दवा देने की बात कहकर कीटनाशक पिला दिया। इसके बाद उसने गुस्से में आकर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी की आंखों के सामने इस घटना को अंजाम दिया। हत्या के बाद पति के फरार होने के बाद पत्नी ने परिजनों को बताया। सूचना मिलने पर डीसीपी (साउथ) हरेंद्र महाव और एसएचओ भूपेंद्र सिंह समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फरार पिता की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इस संबंध में मृतक बच्ची की मां ने पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक मृतक बच्ची की मां और उसके पिता के बीच अनबन चल रही थी। इस वजह से मां अपनी बेटी और तीन बच्चों के साथ बस्सी इलाके में किराए पर रहती थी। वह वहां अपनी बेटी के साथ काम कर परिवार की देखभाल कर रही थी। महिला ने प्राथमिकी में बताया कि 21 सितंबर को उसका पति बस्सी पहुंचा। उसे गर्व हुआ और वह उसे मनाकर अपने गांव शिवदासपुरा ले गया। 22 को वह उसे श्योपुर, टोंक रोड स्थित अपनी बहन के यहां ले गया।
गुरुवार को पति पत्नी और तीनों बच्चे बहन के यहां से अपने घर लौट गए। मां के मुताबिक शाम करीब 5 बजे उसके पति ने बताया कि बेटी 5 महीने की गर्भवती है। वह गर्भ गिराने के लिए बाजार से दवा लेकर आया है। तब पत्नी ने बेटी को दवा देने से मना कर दिया। उसने कहा कि वह खुद उसे डॉक्टर से दवा दिलवाएगी। लेकिन पति ने पत्नी की नहीं सुनी। उसने अपनी बेटी को जबरन दवा दी। इसके बाद बच्ची को उल्टी होने लगी।
तब पता चला कि पिता ने बेटी को कीटनाशक दिया है। इसके बाद आरोपी ने बेटी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वह वहां से भाग गया। घटना के बाद पत्नी भी भागकर घर से निकली। तब पति नजर नहीं आया। तब महिला ने खेत से लौट रहे अपने देवर को सारी बात बताई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग जमा हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। लड़की प्रेग्नेंट कैसे हुई इस पर फिलहाल पुलिस ने कोई जानकारी नही दी हैं।