फ्लाइट में महिला से रेप , ओवर नाइट उड़ान के बीच आरोपी ने जबरन बनाए पीड़िता से यौन संबन्ध

अमेरिका के न्यू जर्सी से लंदन जा रही थी फ्लाइट , घटना के दौरान बाकी यात्री सो रहे थे , रेप के बाद क्रूू मेम्बर्स को दी पीड़ित महिला ने जानकारी
woman raped in business class  flight

woman raped in business class  flight

Since Independence

यूनाइटेड एयरलाइंस की न्यू जर्सी से लंदन की रात भर की उड़ान में एक महिला के साथ बलात्कार किया गया था। घटना 31 जनवरी की है, लेकिन अब इसकी जानकारी मीडिया को दी गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेप के आरोपी और पीड़िता दोनों इस फ्लाइट में बिजनेस क्लास में सफर कर रहे थे। इस दौरान आरोपित ने रात में महिला से जबरन संबंध बनाए। महिला की शिकायत पर आरोपी को एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

मामला क्या है

'न्यूयॉर्क पोस्ट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 31 जनवरी को यूनाइटेड एयरलाइंस की एक रात भर की फ्लाइट ने न्यू जर्सी से उड़ान भरी थी। इस फ्लाइट के बिजनेस क्लास में एक 40 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक भी सफर कर रहा था। रात में उसने बिजनेस क्लास में अकेली यात्रा कर रही महिला से दुष्कर्म किया। इस दौरान बाकी यात्री चैन की नींद सो रहे थे।

महिला ने घटना की जानकारी फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को दी। टीम ने पुलिस से संपर्क किया और उन्हें पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद जैसे ही फ्लाइट लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उतरी, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया ।

कुछ देर बात की

फ्लाइट रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पुरुष और महिला अलग-अलग पंक्तियों में बैठे थे । घटना से पहले दोनों को आपस में बात करते भी देखा गया था। कुछ समय बाद यह घटना घटी। लैंडिंग के वक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया तो महिला काफी तनाव में नजर आई। एयरलाइन ने एक बयान में कहा- हम इस घटना की पुष्टि करते हैं और पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं

जमानत पर आरोपी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद शुरुआती पूछताछ की और विमान के साक्ष्य जुटाए। बाद में आरोपी को जांच जारी रहने तक जमानत पर रिहा कर दिया गया। लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि मामले की तेजी से जांच की जा रही है। महिला का मेडिकल परीक्षण भी किया गया है।

ब्रिटिश वेबसाइट 'डेली मेल' के मुताबिक, महिला और आरोपी एक-दूसरे को पहले से नहीं जानते थे, लेकिन फ्लाइट के दौरान उन्हें बात करते और ड्रिंक्स शेयर करते देखा गया। पुलिस ने उसके केबिन की भी तलाशी ली और नमूने एकत्र किए जहां आरोपी की सीट थी।

Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube

<div class="paragraphs"><p>woman raped in business class&nbsp; flight</p></div>
अभिभावक सावधान : खिलौने के खेल में गई 17 महीने के मासूम की जान

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com