शर्म इन्हें आती नहीं: महिला वकील की पिटाई का Video Viral, शख्स ने महिला के पेट पर लातें मारी,पब्लिक भी बेशर्मी से देखती रही

महंतेश नाम के शख्स ने विनायक नगर इलाके के सर्किल रोड पर एक महिला की सरेआम पिटाई कर दी, शख्स की बेशर्मी तो देखिए एक महिला के पेट पर भी उसने लाते ऐसे मारी जैसे किसी मर्द से हाथापाई कर रहा हो। वहीं उस दौरान जनता भी बेशर्म बन मूकदर्शक बन महिला का पिटता देखती रही।
शर्म इन्हें आती नहीं: महिला वकील की पिटाई का Video Viral, शख्स ने महिला के पेट पर लातें मारी,पब्लिक भी बेशर्मी से देखती रही

कर्नाटक के बागलकोट जिले Bagalkote district of Karnataka() से एक महिला वकील की पिटाई का विडियो (shocking video) तेजी से वायरल हो रहा है। घटना बीते शनिवार दोपहर की बताई जा रही है, जहां महंतेश नाम के शख्स ने विनायक नगर इलाके के सर्किल रोड पर एक महिला की सरेआम पिटाई कर दी, शख्स की बेशर्मी तो देखिए एक महिला के पेट पर भी उसने लाते ऐसे मारी जैसे किसी मर्द से हाथापाई कर रहा हो। वहीं उस दौरान जनता भी बेशर्म बन मूकदर्शक बन महिला का पिटता देखती रही। बताया जा रहा है कि आरोपी महंतेश महिला का पड़ोसी है और बागलकोट के बागवानी विश्वविद्यालय में फोटोग्राफी का काम करता है।

वहीं, पीड़ित महिला का नाम संगीता शिक्केरी है जो पेशे से वकील है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट का कारण संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है।

शख्स ने महिला के पेट पर लात मारी

पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी महंतेश पहले महिला वकील को थप्पड़ मारता हैं। इसके बाद वो महिला के पेट पर लात मार रहा है। पेट पर लात मारने से महिला असंतुलित हो जाती है। महिला जब वहां मौजूद कुर्सी को उठाकर मारने की कोशिश करती है तो आरोपी उसे फिर लात मार देता है। इसके बाद महिला वहीं गिर जाती है। इस दौरान संगीता का पति मदद के लिए चिल्ला रहा है, लेकिन लोग खड़े होकर तमाशा देख रहे हैं।

संपत्ति विवाद कारण शख्स ने महिला को पीटा

शुरुआती जांच में संगीता और महंतेश के बीच संपत्ति विवाद का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बात को लेकर दोनों के बीच कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। यही वजह है कि महंतेश ने बीते दिन संगीता और उनके पति पर हमला कर दिया। फिलहाल संगीता और उनके पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com