देखें  VIDEO :  फंदे से लटका मिला वर्षा रघुवंशी का शव ,एक साल पहले अरमान से किया था निकाह ,पढ़े पूरी खबर

देखें VIDEO : फंदे से लटका मिला वर्षा रघुवंशी का शव ,एक साल पहले अरमान से किया था निकाह ,पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश के आगरा से दिलदहाने वाली खबर सामने आई है। शाहगंज में शुक्रवार (12 नवंबर 2021) को फईम उर्फ अरमान से निकाह करने वाली वर्षा रघुवंशी का शव घर में फाँसी के फंदे पर लटका हुआ मिला

उत्तर प्रदेश के आगरा से दिलदहाने वाली खबर सामने आई है। शाहगंज में शुक्रवार (12 नवंबर 2021) को फईम उर्फ अरमान से निकाह करने वाली वर्षा रघुवंशी का शव घर में फाँसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद से युवती के परिजनों और हिंदू संगठनों में खासा रोष है। वहीं, चिल्लीपाड़ा निवासी फईम फरार बताया जा रहा है। दैनिक भास्कर के पत्रकार सचिन गुप्ता ने इसका वीडियो भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

देखें वीडियो

एक साल पहले परिजनों की मर्जी के खिलाफ जा कर किया  मुस्लिम युवक से निकाह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के आगरा में वर्षा ने अरमान से एक साल पहले निकाह किया था। वर्षा की बॉडी अरमान के घर में लटकी हुई मिली है। खबर पाकर जब अरमान के घर पर वर्षा के परिजन और भाजपा के लोग पहुँचे तब स्थानीय लोगों ने उन पर पथराव करना शुरू कर दिया।। स्थिति बेकाबू होते देख बाजार बंद कर दिए गए हैं और पुलिस बल तैनात कर दिया है, जिससे स्थिति नियंत्रण में है।

सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल होने के बाद यूजर्स भी काफी आक्रोशित हैं। पत्रकार स्वाति गोयल ने ट्विटर पर लिखा, "वर्षा ने एक साल पहले ही अरमान से निकाह किया था। उसने आत्महत्या कर ली है। इस मुद्दे पर हिंदू समूह आंदोलन कर रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बलों को तैनात किया गया है।

अरमान के परिजनों के साथ जुटी मुस्लिम भीड़ ने किया पीड़ित पक्ष पर पथराव

बता दें कि पुलिस ने मृतका के ससुराली पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों ने प्रेम विवाह किया था, उस समय वर्षा के परिजनों ने काफी हंगामा भी किया था, लेकिन अरमान और वर्षा के बालिग होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी। निकाह के बाद दोनों में अक्सर विवाद होने लगा था।

मृतका के भाई दुष्यंत कुमार के पास शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे के पास फोन आया था कि उसकी बहन ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दुष्यंत के अनुसार, जब वह अपने साथियों के साथ मौके पर गया और देखा तो उसे बहन की हत्या कर शव लटकाए जाने का शक हुआ। उसके विरोध करते ही ससुराल पक्ष उनसे गाली गलौच करने लगा और अचानक छतों से पथराव होने लगा। इस दौरान भाजपा नेता गौरव राजावत, गोविंद कुशवाह समेत तीन लोग चोटिल हो गए। सभी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com