गाजियाबाद में ट्रिपल मर्डर: घर में घुसे डकैतों ने बरसाईं गोलियां, दो बेटों और पिता की मौत

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार देर रात कुछ बदमाशों ने एक कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें व्यापारी और उसके दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। व्यापारी की पत्नी की हालत गंभीर है। 
Photo | ANI
Photo | ANI

डेस्क न्यज़- गाजियाबाद के लोनी के मुख्य बाजार में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। लूट को अंजाम देने के लिए घर में घुसे बदमाशों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को गोली मार दी। इसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Photo | ANI
Photo | ANI

लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाश

मिली जानकारी के अनुसार लोनी के मुख्य बाजार में बदमाश लूट की नीयत से कपड़े की दुकान पर पहुंचे। इस दौरान उसने 70 वर्षीय रईसुद्दीन, उसके 30 वर्षीय बेटे अजहर और 28 वर्षीय बेटे इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा रईसुद्दीन की 65 वर्षीय पत्नी फातिमा को भी गोली लगी थी। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने घर से क्या छीना है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।


विरोध पर गोली मार दी

बताया जा रहा है कि देर रात कपड़ा कारोबारी रियाजुद्दीन के घर में घुसे बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया। विरोध करने पर उन्होंने माता-पिता समेत दो बेटों को गोली मार दी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रियाजुद्दीन की पत्नी की हालत नाजुक है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com