न्यूज – क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली सलमान खान की दबंग 3 का ट्रेलर लांच कर दिया गया है। दबंग 3 के पोस्टर्स से लेकर टीजर को अब तक फैंस ने खूब सहारा है।
8 साल पहले शुरू हुआ चुलबुल पांडे का सफर इस बार नये अवतार में दिखेगा। सलमान खान की दबंग और दबंग 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद इनकी सफलता ने मेकर्स को दबंग 3 बनाने पर मजबूर किया है।
सलमान खान मूवी में एक बार फिर चुलबुल पांडे के रोल में नजर आने वाले है बाकि स्टार कास्ट में सई मांजरेकर जो इस मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। वही सोनाक्षी सिन्हा रज्जो के किरदार को और बडा करते नजर आएगी।
दबंग 3 में एक्शन के अलावा आपको थोडी कॉमेडी और थ्रिलर भी देखने को मिलेगा। प्रभु देवा के डायरेक्शन में दंबग 3 को सलमान खान फिल्म्स और अरबाज खान प्रोडक्शंस के अपने बैनर तले निर्मित किया है। ये फिल्म दबंग 2 की आगे की कहानी दिखायेगी। ये कहानी दिलीप शुक्ला ने लिखी है।
यह फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ट्रेलर को मुंबई के अलावा देश के 9 शहरों में एक साथ लांच किया गया। जिसमें सलमान विडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये फैंस से रूबरू हुए।
मुंबई में हुए ट्रेलर लांच इवेंट के दौरान सलमान खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, प्रभू देवा, सई मांजरेकर, महेश मांजरेकर सहित दबंग 3 की पूरी टीम मौजूद रही।