बाबा रामदेव का एक और बयान: एलोपैथी को बताया 200 साल पुराना बच्चा, आचार्य बालकृष्ण ने रामदेव के बारे में क्या कहा?

बाबा रामदेव ने कहा कि आज घर-घर योग हो रहा है। पूरी दुनिया में लोग इसे अपना रहे हैं। कोरोना काल में लोग योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा रहे हैं। योग की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि एलोपैथी 200 साल का बच्चा है।
बाबा रामदेव का एक और बयान: एलोपैथी को बताया 200 साल पुराना बच्चा, आचार्य बालकृष्ण ने रामदेव के बारे में क्या कहा?

डेस्क न्यूज़- बीते दिनों एलोपैथी को लेकर दिए गए बयान के बाद अब बाबा रामदेव का नया बयान सामने आया है। उनका कहना है कि एलोपैथी 200 साल पुरानी है। योग और आयुर्वेद में रोगों का स्थायी समाधान है। बाबा रामदेव ने कहा कि आज घर-घर योग हो रहा है। पूरी दुनिया में लोग इसे अपना रहे हैं। कोरोना काल में लोग योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा रहे हैं। योग की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि एलोपैथी 200 साल का बच्चा है।

एलोपैथी को बताया 200 साल का बच्चा

बाबा रामदेव ने कहा कि योग आज घर-घर हो रहा है। दुनियाभर में

लोग इसे अपना रहे हैं। कोरोनाकाल में लोग योग से रोग

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा रहे हैं। योग की तुलना किसी से नहीं की जा

सकती है। उन्होंने कहा कि एलोपैथी तो 200 साल का बच्चा

है। उन्होंने सवाल किया कि क्या इससे पहले इंसान धरती पर नहीं रहते थे। उस समय मनुष्य 200 वर्ष तक जीवित रहा था।

योग से बड़ा कोई विज्ञान नहीं है। योग शिविर के लाइव प्रसारण के अलावा इसे फेसबुक से लेकर

ट्विटर तक भी जारी किया गया है. जिसमें हजारों लोग कमेंट कर रहे हैं।

कई लोग समर्थन कर रहे हैं और कई लोग विरोध भी कर रहे हैं।

बाबा रामदेव ने कहा – 90 % अच्छे डॉक्टर मेरी बात से सहमत

बाबा ने कहा कि कुछ लोग इंडियन मेडिकल एसोसिएशन को इल्लीगल मेडिकल एसोसिएशन कहने लगे हैं। कहा, मैं नहीं बोल रहा हूं। मैंने नहीं कहा। अगर लठ्ठ मारना है तो उसे मारना, जिसने कहा है। बाबा रामदेव ने कहा कि 90 प्रतिशत अच्छे डॉक्टर मेरी बात से सहमत हैं। वायरल के प्रकोप के साथ, वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

बालकृष्ण ने कहा – बाबा रामदेव खिलाफ चलाया जा रहा प्रोपगेंडा

योग गुरु स्वामी रामदेव द्वारा एलोपैथी पर दिए गए विवादित बयान पर शुक्रवार को योग मंत्री आचार्य बालकृष्ण ने फिर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव कोरोना में जान गंवाने वाले डॉक्टरों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. कुछ लोग दुनिया में योग और आयुर्वेद को विकसित होते नहीं देखना चाहते। स्वामी बाबा रामदेव को बदनाम करने के लिए उनकी ओर से प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है।

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि वह आधुनिक चिकित्सा का सम्मान करते हैं। सभी आदरणीय डॉक्टर बंधु उनके भाई हैं। हम उनका पूरा सम्मान करते हैं। बालकृष्ण ने कहा कि हजारों डॉक्टर हमारे साथ जुड़े हुए हैं। पतंजलि में एलोपैथी से जुड़े डॉक्टर इलाज के लिए आते हैं। जरूरत पड़ने पर वे आधुनिक चिकित्सा पद्धति का भी सहारा लेते हैं।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com