शर्मनाक: महिला ने ‘सहेली’ की नाबालिग बेटी से 2 साल तक जबरन बनाए समलैंगिक संबंध, बच्ची से करना चाहती थी शादी

दिल्ली के डाबड़ी इलाके में शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक किशोरी ने अपनी मां की सहेली पर समलैंगिक संबंध बनाकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला पर आरोप है कि किशोरी की मां का विश्वास जीतने के बाद पीड़िता को अपने घर पर रहने के बहाने बंधक बना लिया।
शर्मनाक: महिला ने ‘सहेली’ की नाबालिग बेटी से 2 साल तक जबरन बनाए समलैंगिक संबंध, बच्ची से करना चाहती थी शादी

डेस्क न्यूज़- दिल्ली के डाबड़ी इलाके में शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक किशोरी ने अपनी मां की सहेली पर समलैंगिक संबंध बनाकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला पर आरोप है कि किशोरी की मां का विश्वास जीतने के बाद पीड़िता को अपने घर पर रहने के बहाने बंधक बना लिया। जबरन बनाए समलैंगिक संबंध ।

आरोपी महिला की दोस्त है पीड़िता की मां

महिला की घिनौनी हरकत का विरोध करने पर किशोरी को धमकी दी जाती थी। अंत में किशोरी ने साहस दिखाते हुए अपने एक परिचित के जरिए पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस अप्राकृतिक यौनाचार, धमकाने और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर पहले से दो मामले दर्ज हैं। वह एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ी थी, लेकिन उसे पहले ही पार्टी से निकाल दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी मां आरोपी महिला को काफी अरसे से जानती है। महिला स्वयं सेवी संस्था चलाती थी। संस्था में किशोरी की मां नौकरी करती थी। जिसकी वजह से आरोपी का उसके घर आना जाना था।

आरोपी अक्सर राशन लेकर आती थी पीड़िता के घर

आरोपी महिला अक्सर उसके घर राशन लेकर जाती थी। इसी तरह से आरोपी महिला उसकी मां का विश्वास जीत लिया। आरोपी महिला ने उसकी मां से कहकर पीड़िता को अपने घर रहने के लिए बुला लिया, ताकि वह उसकी बेटी के साथ पढ़ाई कर सके। आरोपी महिला अक्सर उसके घर राशन लेकर जाती थी। इसी तरह से आरोपी महिला उसकी मां का विश्वास जीत लिया। आरोपी महिला ने उसकी मां से कहकर पीड़िता को अपने घर रहने के लिए बुला लिया, ताकि वह उसकी बेटी के साथ पढ़ाई कर सके।

पीड़िता की मां को मरवाने की धमकी

कुछ दिन बाद उसकी मां उसे लेने के लिए आई तो आरोपी महिला ने पीड़िता को धमका दिया कि अगर वह अपनी मां के साथ जाती है तो उसकी मां की गोली मारकर हत्या करवा देगी। पीड़िता की मां ने इसको लेकर पुलिस को फोन किया, लेकिन डर की वजह से पीड़िता ने मां के साथ जाने से मना कर दिया। वही पीड़िता का आरोप है कि उसके बाद से आरोपी महिला उसे घर का काम करवाती थी और उसका शारीरिक शोषण करने लगी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देती थी। उसने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था, जिसे सार्वजनिक करने की धमकी देने लगी।

लड़की से सादी करना चाहती थी महिला

किशोरी का आरोप है कि आरोपी महिला दो साल से उसके साथ अश्लील हरकत कर रही थी। यहां तक कि वह 18 साल के होने पर पीड़िता से शादी करने की बात कहती थी। एक दिन मौका पाकर किशोरी ने एक परिचित महिला को सारी बात बताई और फिर परिचित महिला और मां की मदद से आरोपी महिला के घर से अपने घर आ गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जबरन बनाए समलैंगिक संबंध

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com