ऑक्सीजन प्लांट के बाहर तड़पता रहा बच्चा, वीडियो वायरल हुआ तो मिली सांसे

महिला ने कहा कि गांव में ही उसका इलाज किया जा रहा है। उसे ऑक्सीजन की जरूरत है। इसके बाद, पुलिस ने महिला के ऑक्सीजन सिलेंडर को भरा और उसे वापस भेज दिया।
Photo | Amar Ujala
Photo | Amar Ujala

डेस्क न्यूज़- ग्रेटर नोएडा में ऑक्सीजन की कमी के कारण, एक माँ बीमार बच्चे को ई-रिक्शा में ऑक्सीजन संयंत्र के बाहर ले गई। बच्चा काफी समय से तड़प रहा था, लेकिन कही से कोई ऑक्सीजन नहीं हो पाई थी। जब बच्चे और महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो पुलिस ने तुरंत अधिकारियों से बात की और महिला के ऑक्सीजन सिलेंडर में गैस डलवा दी।

बच्चे को पलांट के बाहर लेकर पहुंची मां

गुरुवार को बिसाहड़ा गांव के निवासी एक

महिला अपने बच्चे के साथ ई-रिक्शा में

एनटीपीसी रोड स्थित ऑक्सीजन प्लांट में

पहुंच गई। महिला ने ऑक्सीजन पाने के लिए पुलिस और कंपनी के लोगों से गुहार लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर बेटे को कुछ हुआ तो वह प्लांट के बाहर धरने पर बैठ जाएगी।

वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने भर्ती करने को कहा

पुलिस अधिकारी महिला को जिलाधिकारी के आदेश पर गैस देने के लिए कहते रहे, लेकिन बच्चे की हालत बिगड़ने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, अधिकारियों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करने के लिए कहा।

महिला सिलेंडर भरवाकर गांव चली गई

महिला ने बच्चे को भर्ती कराने से इनकार कर दिया। महिला ने कहा कि गांव में ही उसका इलाज किया जा रहा है। उसे ऑक्सीजन की जरूरत है। इसके बाद, पुलिस ने महिला के ऑक्सीजन सिलेंडर को भरा और उसे वापस भेज दिया। इस संबंध में जारचा कोतवाल श्रीपाल का कहना है कि महिला सिलेंडर भरने की जिद कर रही थी। महिला को गैस दी गई है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com