डेस्क न्यूज़- साध्वी प्रज्ञा हमेशा अपने बयानों को लेकर विवादों में रहती हैं। वही अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को पहला आतंकवादी बताया है। दिग्विजय के इस बयान पर सियासत गरमाती नजर आ रही है। इस बयान पर पलटवार करते हुए भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से देशभक्तों के साथ बुरा व्यवहार करती रही है। इसके साथ ही साध्वी प्रज्ञा ने बताया कि भगवा को ही भगवा आतंक बता दिया हैं। इससे बुरा क्या हो सकता हैं।

10 जनवरी को शुरु हुई गोडसे की ज्ञानशाला को बंद करवाया गया
वही आपको बता दे कि ग्वालियर में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की ज्ञानशाला को ग्वालियर जिला प्रशासन के दखल देने के बाद हिंदू महासभा ने मंगलवार को बंद कर दिया है। इस ज्ञानशाला की शुरुआत दो दिन पहले 10 जनवरी को ग्वालियर में हिंदू महासभा ने दौलतगंज स्थित अपने दफ्तर में की थी। इस ज्ञानशाला की शुरुआत में साथ ही गोडसे की पूजा भी की गई थी। इस सब के बाद प्रदेश में सियासत गरमा गई थी। और शिवराज सरकार को विपक्ष ने घेरना शुरु कर दिया। सियासी गरमाहट बढ़ने के बाद प्रशासन ने महासभा के पदाधिकारियों से बात की और दौलतगंज इलाके में में धारा 144 लगाई गई हैं। पुलिस को निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी प्रकार की शांति भंग न हो।
ग्वालियर के अपर कलेक्टर किशोर कान्याल ने कहा हैं कि मीडिया में आने के बाद दौलतगंज में गोडसे की ज्ञानशाला की जानकारी मिली थी। इसके बाद प्रशासन ने हिंदू महासभा के पदाधिकारियों से बात की और नोटिस जारी किया। उधर प्रशासन से बात करने के बाद हिंदू महासभा ने गोडसे की ज्ञानशाला को बंद कर दिया। आपको बता दें कि नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की थी। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को देशभक्त करार दिया था। इसको लेकर भी काफी विवाद भी हुआ। भाजपा को सफाई देनी पड़ गई थी। पार्टी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान से खुद को अलग कर लिया था।