डोनाल्ड ट्रंप का भी था अपना ताज महल, ख़राब दौर के कारण पड़ा था बेचना…

अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ताजमहल देखने आगरा पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप का भी था अपना ताज महल, ख़राब दौर के कारण पड़ा था बेचना…

न्यूज़- अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ताजमहल देखने आगरा पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास भी अपना ताजमहल था। उन्होंने 30 साल पहले 1990 में न्यूजर्सी में ताजमहल नाम का एक होटल बनवाया था। इस होटल में उन्होंने दुनिया का सबसे बड़ा कसीनो शुरू किया था। हालांकि ट्रंप शाहजहां नहीं बन सके, क्योंकि आर्थिक तंगी के चलते उन्हें अपने ताजमहल होटल को बेचना पड़ा था।

न्यूजर्सी में 1990 में ताजमहल होटल बनाने में करीब 71.98 हजार करोड़ रुपए का खर्च आया था। घाटे के चलते इसे 2016 में बंद कर दिया गया था।

मार्च 2017 में ट्रंप के ताजमहल को सेमिनोल ट्राइब ऑफ फ्लोरिडा नाम की कंपनी ने खरीद लिया। कंपनी ने ताज होटल को हार्ड रॉक कैफे का नाम देकर फिर से शुरू किया। इसके रिनोवेशन पर कंपनी ने 27 हजार करोड़ रुपए खर्च करने की बात कही थी। ट्रंप अपने ताजमहल होटल को दुनिया का 8वां अजूबा कहते थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ऐतिहासिक ताजमहल को देखने सोमवार की शाम आगरा पहुंचे। प्रेम के प्रतीक के तौर पर बनाए गए 17वीं सदी के मुगल युग के मकबरे को देखकर दोनों आश्चर्यचकित हो गए। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर अहमदाबाद से आगरा पहुंचे। ट्रंप परिवार के दौरे के लिए ताजमहल की सजावट की गई।

राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया ने ताज परिसर का भ्रमण किया और बाद में आगंतुक पुस्तिका में कुछ शब्द लिखे। ताजमहल का दीदार करने के मौके पर विजिटर बुक में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, 'ताजमहल हमें भारतीय संस्कृति की धनी और विविधताभरी सुंदरता के अंतहीन सबूत के रूप में हमें प्रेरित करता।' बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। आज उनकी यात्रा का आखिरी दिन है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com