दुष्कर्म का सिलसिला ज़ारी : घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम रहने पर पीड़ित को जलाया।

युवती 5 बार छेड़खानी का केस करने थाने गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी
दुष्कर्म का सिलसिला ज़ारी : घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम रहने पर पीड़ित को जलाया।

डेस्क न्यूज़ – बिहार के मुजफ्फरपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर के बेटे ने घर में घुसकर लड़की से दुष्कर्म की कोशिश की। इसमें नाकाम रहने पर उसने केरोसिन डालकर पीड़ित को जला दिया। 85% जली लड़की को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वह कोमा में है। डॉक्टरों ने बताया कि पीड़ित के बचने की उम्मीद कम है। घटना शनिवार की है, लेकिन मामला रविवार को सामने आया। पुलिस ने आरोपी राजा राय को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी 3 साल से पीड़िता के साथ छेड़खानी कर रहा था। पीड़िता के परिवार ने 5 बार अहियापुर थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। छठ के दिन भी आरोपी ने घर में घुसकर युवती से छेड़खानी की थी, लेकिन इसकी शिकायत पुलिस ने दर्ज नहीं की। आरोपी के डर से पीड़िता
ने कोचिंग जाना भी छोड़ दिया था।

पीड़िता की माँ नाईट ड्यूटी की वजह से शनिवार श्याम साढ़े पांच बजे कटरा पीएचसी चली गई थी। घर में पीड़ित अकेली थी। इसी दौरान  राजा (आरोपी) घर में घुसा और उसने पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी। और थोड़ी देर बाद राजा (आरोपी) ने पीड़ित पर केरोसीन डाल कर जला दिया। आरोपी पूरी प्लानिंग के साथ अपने साथियो के साथ आया था, पीड़ित को जलने के बाद आरोपी ने उसे एक निजी अस्तपताल में भर्ती करवा दिया ताकि लोगो को लगे की घटना में उसका हाथ नहीं है।
आरोपी ने ऐसे अस्पताल में उसे भर्ती कराया, जहां बर्न केस के इलाज की व्यवस्था ही नहीं थी।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com