CBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, 12th में 92.71% और 10वीं में 94% छात्र पास

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह ने 12वीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। तान्या सिंह दिल्ली पब्लिक स्कूल बुलंदशहर की छात्रा हैं। रिजल्ट आने के बाद तान्या के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है
CBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, 12th में 92.71% और 10वीं में 94% छात्र पास

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में 92.71 फीसदी छात्र पास हुए हैं। डिजिलॉकर पर रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा नतीजे results.gov.in पर भी जारी कर दिए गए हैं। लेकिन ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट क्रैश हो गई। 10वीं का रिजल्ट भी आज आएगा।

केरल के त्रिवेंद्रम का परिणाम सबसे अच्छा
बता दे की लड़कियों का परिणाम लड़कों की तुलना में 3.29% अधिक रहा है 33 हजार छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए है वहीं 1.32 लाख छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। केरल के त्रिवेंद्रम का परिणाम सबसे अच्छा रहा। यहां 98.83 फीसदी छात्र पास हुए। प्रयागराज का परिणाम सबसे खराब रहा। यहां 83.71 फीसदी छात्र पास हुए। टर्म 1 परीक्षा को 30% वेटेज दिया जाता है और टर्म 2 को 70% वेटेज दिया जाता है। 33 हजार से अधिक छात्रों ने 95% से अधिक, 1.34 लाख ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

इन वेबसाइटों पर भी देख जा सकते हैं नतीजे

  • सीबीएसई.gov.in

  • cbseresults.nic.in

  • results.gov.in (साइट क्रैश हो गई है)

  • parikshasangam.cbse.gov.in

  • digilocker.gov.in

कैसे देखे परिणाम बिंदुओं में समझें

  1. सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर दिख रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब आप एक नए पेज पर आएंगे।

  4. यहां पूछी जा रही जानकारी जैसे आपका रोल नंबर, डीओबी आदि भरें और सबमिट पर क्लिक करें।

  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों विषयों में 33% अंक जरूरी
करीब 35 लाख छात्र 10वीं और 12वीं टर्म-2 की परीक्षा में शामिल हुए हैं। इसमें 10वीं के 2116290 और 12वीं के 1454370 छात्र शामिल हैं। परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से 15 जून, 2022 तक देश भर के विभिन्न स्थानों पर हजारों केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण अंक 33% है। प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों विषयों में कम से कम 33% अंक हासिल करना जरूरी है।

बुलंदशहर की तान्या सिंह बनीं टॉपर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह ने 12वीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। तान्या सिंह दिल्ली पब्लिक स्कूल बुलंदशहर की छात्रा हैं। रिजल्ट आने के बाद तान्या के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है।

CBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, 12th में 92.71% और 10वीं में 94% छात्र पास
ऐतिहासिकः अविवाहित को गर्भपात का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया आदेश

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com