जनता का बाहु - मत 2022 पंजाब Live Updates

जनता का बाहु - मत 2022 पंजाब Live Updates

Punjab Election Result 2022 Live : बड़े - बड़े दिग्गजों को धुल चटाकर आप ने लहराया जीत का परचम

पंजाब विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके है। अब 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। इसी के साथ शुरूआती रुझान भी मिलने शुरू हो गए है।

मान को मिला जीत का प्रमाण पत्र

पंजाब विधानसभा चुनव में धूरी से आप पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान ने अपने नाम जीत दर्ज़ की है। मान ने 58,206 मतों के अंतर से चुनाव जीता है। मान को संगरूर ज़िले में जीत का प्रमाण पत्र मिला।

79 सीटों पर आप की जीत दर्ज़

पंजाब विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने आधिकारिक आंकड़े जारी कर दिए है। चुनाव आयोग के अनुसार, AAP 79 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 13 पर आगे बढ़ रही है।

कांग्रेस ने कैप्टन पर फोड़ा हार का ठीकरा

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का कुछ ख़ासा प्रदर्शन नहीं रहा। इसी बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। AAP की जीत पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, 'पंजाब में सरदार चरणजीत सिंह चन्नी के रूप में हमने विनम्र, स्वच्छ और जमीनी नेतृत्व देने की कोशिश की, लेकिन सरदार अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में साढ़े चार साल की सत्ता विरोधी लहर से उबर नहीं पाए। जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया, हम लोगों के इस जनादेश को स्वीकार करते हैं और आम आदमी पार्टी, भगवंत मान व अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हैं।'

आप ने पार कर लिया आधे का आंकड़ा

चुनाव आयोग द्वारा अब तक घोषित किए गए चुनाव परिणामों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 59 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 33 सीटों पर आगे है। बता दें कि, 117 सदस्यीय विधानसभा में एक पार्टी को सरकार बनाने के लिए 59 सीटों की जरूरत होती है। शाम 4 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत हासिल की है और 9 अन्य सीटों पर आगे चल रही थी। दूसरी ओर, शिअद-बसपा और भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधनों को चुनावों में मात खानी पड़ी है।

पांच बार मुख्यमंत्री रहे बादल को मिली मात, खोया अपना गढ़ लांबी

पांच बार मुख्यमंत्री पद पर काबिज़ हो चुके शिरोमणि अकाली दल के मुखिया प्रकाश सिंह बादल को पंजाब विधानसभा में हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि, उन्होंने सात दशकों से अधिक समय तक पंजाब की राजनीती पर राज किया। पंजाब विधानसभा चुनाव में वह अपने पॉकेट बोरो लांबी से हार गए। बादल ने महज़ 20 साल की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के सरपंच के रूप में राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश किया था। इसके बाद 43 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने। अब देश में विधानसभा चुनावों के इतिहास में सबसे उम्रदराज उम्मीदवार के रूप में अपनी पार्टी के साथ लगभग समाप्त हो गए हैं।

हरियाणा के मुख्य्मंत्री ने आम पर किया प्रहार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, "मैं आम आदमी पार्टी की विचारधारा से बिल्कुल सहमत नहीं हूं। जनता को मुफ्त में चीज़ें देकर उनको नाकारा बना दें और उनको उद्यम करने की प्ररेणा न दें और उनको बस खिलाएं जाएं। यह ठीक नहीं है।"

रणदीप सुरजेवाला ने आप को दी जीत की बधाई

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवालाने ट्वीट कर आप को बधाई दी। उन्होंने कहा कि, "5 राज्यों में चुनाव परिणाम कांग्रेस की आशाओं के विपरीत रहें। हमें उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में बेहतर परिणामों की उम्मीद थीं लेकिन, हम स्वीकार करते हैं कि हम लोगों का आशीर्वाद पाने में असफल रहें। पंजाब के लिए हम AAP और भगवंत मान को बधाई देते हैं। "

जानिए, पंजाब के बड़े चेहरों का क्या है हाल

अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू को 6750 वोटों से मिली हार

चमकौर साहिब से चरणजीत सिंह चन्नी 37558 वोटों से हारे।

भगवंत मान ने 58206 वोटों के साथ दर्ज़ की जीत

पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह को 19873 वोटों से मिली हार

सुखबीर सिंह बादल को 29024 वोटों से मिली मात

लंबी से प्रकाश सिंह बादल को 11396 वोटों से मिली हार

पठानकोट से अश्विन कुमार शर्मा ने 7759 वोटों से जीत अपने नाम की दर्ज़

मनसा से चुनाव लड़ रहे सिद्धू मूसे वाला को 63323 मतों से मिली हार

सोनू सूद की बहन मालविका सूद ने 20915 मतों से खाई मात

सोनू सूद की बहन मालविका अरोरा की हुई हार

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से उम्मीदवार एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें आप से उम्मीदवार अमनदीप कौर अरोरा ने 20915 वोटों से हरा दिया है।

चन्नी ने स्वीकारी हार, आप को ट्वीट कर दी बधाई

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत को देखते हुए अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, 'हमने लोगों के फैसले को स्वीकार किया' और आप को बधाई दी।' उन्होंने आगे कहा कि, "मैं पंजाब के लोगों के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करता हूं और आप और उनके चुने हुए सीएम भगवंत मान जी को जीत के लिए बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।"

'भारत के लोगों के हित में काम करते रहेंगे'

विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस पूर्वाध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि, 'हमने जनता के फ़ैसले को विनम्रता से स्वीकार किया है। जनादेश जीतने वालों को शुभकामनाएं। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद देता हूं। हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हितों के लिए काम करते रहेंगे।'

'आतंकवादी नहीं, सच्चा देशभक्त हूँ'

पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत का रुझान आम आदमी पार्टी की ओर है। नतीजों पर बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि, 'इन नतीजों के जरिए जनता ने बोल दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं है बल्कि देश का सच्चा सपूत और देशभक्त है।'

'पंजाब वालों तुस्सी कमाल कर दित्ता'

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता को सम्बोधित करते हुए कि, 'पंजाब वालो तुस्सी कमाल कर दित्ता', हम सब पंजाब से प्यार करते हैं। पंजाब में यह बहुत बड़ा इंकलाब है। पंजाब में बड़ी-बड़ी कुर्सियां हिल गईं।'

सीएम चन्नी भदौड़ सीट से हारे

बरनाला जिले की भदौड़ विधानसभा सीट से भी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि, चन्नी को आम आदमी पार्टी के युवा चेहरे लाभ सिंह उग्गोके ने करीब 37500 वोटों से हराया। वहीं, पंजाब के डिप्टी सीएम Sukhjinder Randhawa ने डेरा बाबा नानक सीट से 1250 वोटों से जीत अपने नाम दर्ज़ की है।

भगवंत को मां ने लगाया गले

पंजाब विधानसभा चुनाव में आप पार्टी से भगवंत मान जीत के पाले में है। इसे लेकर मान और उनकी मां हरपाल कौर ने लोगों का धन्यवाद किया। हरपाल कौर ने कहा कि, 'यह पंजाब के लोगों की लड़ाई थी और पंजाबियों की ही जीत हुई है।' इसके बाद हरपाल कौर ने बेटे भगवंत को गले लगा लिया। मान ने कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में भगत सिंह के पैतृक गांव खटकरकलां में शपथ लेंगे, न कि राजभवन में, जैसा कि प्रथा रही है।

सिद्धू-मजीठिया हारे, जीवन ज्योत के पहनी विजयमाला

अमृतसर ईस्ट सीट से चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत जीत गई हैं। बता दें कि, यहां से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया हार गए हैं।

अनिल विज ने केजरीवाल पर साधा निशाना

पंजाब विधानसभा चुनाव में आप की जीत पर हरियाणा मंत्री अनिल विज ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, "4 राज्यों में बीजेपी के पक्ष में नतीजे आए हैं, केवल पंजाब में AAP रुझान लेते हुए नज़र आ रही है और इसका कारण ये है कि AAP ने दिल्ली के गली-गली में शराब बेचा है जिसे पंजाब के लोगों ने सराहा है क्योंकि पंजाब में नशे का कारोबार बहुत ज़्यादा है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर आप को दी बधाई

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 का रुझान देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह आप पार्टी को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि, "मैं पूरी विनम्रता के साथ लोगों के फैसले को स्वीकार करता हूं। लोकतंत्र की जीत हुई है। पंजाबियों ने सांप्रदायिक और जातिगत रेखाओं से ऊपर उठकर और मतदान करके पंजाबियत की सच्ची भावना दिखाई है।"

हनुमान मंदिर पहुंचे केजरीवाल

पंजाब चुनाव में अपनी जीत का रुझान देखते हुए दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल दिल्ली के हनुमान मंदिर पहुंचे। यहाँ उन्होंने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के साथ पूजा - अर्चना की।

पंजाब में AAP के CM उम्मीदवार का दावा

भगवंत मान ने अपने घर की छत से समर्थकों को संबोधित किया। आप नेता मान ने अपने भाषण की शुरुआत इंकलाब जिंदाबाद के नारे से की। उनके साथ उनकी मां, बहन और आप नेता जरनैल सिंह भी थे। मान ने कहा कि, "हमें मिलकर पंजाब चलाना है, पहले पंजाब बड़े-बड़े दरवाजे वालों घरों से चलता था परन्तु आज के बाद पंजाब गांवों से चलेगा, वार्डों से चलेगा, शहरों से चलेगा। "

मीडिया से रूबरू हुए मान

भगवंत मान ने अपने सभी समर्थकों को धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, "विरोधी पार्टियों के नेताओं ने अरविंद केजरीवाल और मुझपर कई निजी टिप्पणी की, ग़लत शब्दों का इस्तेमाल किया। उनकी शब्दावली उन्हें मुबारक हो। उन्हें माफ कर दीजिए लेकिन आगे से सबको पंजाब के पौने तीन करोड़ पंजाबियों की इज़्ज़त करनी पड़ेगी। "

अमन अरोड़ा सुनम ने दर्ज़ की अपनी जीत

पंजाब चुनाव का एक और नतीजा आ गया है। आप नेता अमन अरोड़ा सुनम विधानसभा सीट से 75061 वोटों से जीत का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

91 सीटों पर पहुंची आप की बढ़त

दोपहर 1.10 बजे चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, पंजाब विधानसभा की 117 में से 91 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। कांग्रेस अब तक 17 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 22.9% और शिअद को 17.9% व AAP का वोट शेयर 42.45% है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने आप को दी बधाई

चुनावी नतीजों के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपने अपने ट्विटर अकाउंट ओर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, 'जनता की आवाज भगवान की आवाज होती है। पंजाब के लोगों का फैसला मंजूर है, AAP को बधाई।'

मान संग फोटो शेयर कर केजरीवाल ने लोगों को दी बधाई

पंजाब में आम आदमी पार्टी रिकॉर्ड बहुमत की ओर है। इसी बीच अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ अपनी फोटो शेयर की है। फोटो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा कि, "इस इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।"

पटियाला से अमरिंदर सिंह को मिली मात

पंजाब के पटियाला से पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह हार गए हैं। AAP उम्मीदवार अजीत पाल सिंह कोहली ने वहां से अपनी जीत दर्ज़ की है।

AAP समर्थकों में जश्न का माहौल

पंजाब में आम आदमी पार्टी के बेहतर प्रदर्शन पर हर तरफ समर्थकों में जश्न का माहौल है। दिल्ली में AAP ऑफिस के बाहर पार्टी के समर्थक जश्न मनाते हुए नज़र आए।

AAP की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

आम आदमी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने कहा कि, 'AAP की सरकार सबके लिए काम करेगी। जिन्होंने वोट दिया उनके लिए भी और जिन्होंने नहीं दिया उनके लिए भी। थोड़ी देर में भगवंत मान भी मीडिया से रूबरू होंगे।

अश्वनी शर्मा ने पहना जीत का ताज

पंजाब का पहला नतीजा आ गया है। पठानकोट से उम्मीदवार पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा ने अपनी जीत दर्ज़ की है। उन्हें 39782 वोट मिले है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अमित विज (32363) रहे। यहां आम आदमी पार्टी से विभूति शर्मा और शिरोमणि अकाली दल से ज्योति पाल से टक्कर थी।

'आप पार्टी की नहीं, आम आदमी की जीत'

पंजाब में आप अभी आगे चल रही है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एएनआई से बातचीत की। उन्होंने कहा कि, "बाबा साहब, भगत सिंह का सपना आज पूरा हुआ है। ये रास्ता अब धीरे-धीरे अब पूरे देश में जाएगा। पंजाब में आम आदमी पार्टी की नहीं बल्कि आम आदमी की जीत हुई है।

कपूरथला से राणा गुरजीत जीते

पंजाब के कपूरथला से पहला नतीजा आ गया है। बता दें कि, यहाँ से कांग्रेस उम्मीदवार राणा गुरजीत सिंह ने अपनी जीत दर्ज़ की है।

पठानकोट में आप को बड़ा झटका

पंजाब राज्य में आम आदमी पार्टी लगातार जीत की ओर अपने कदम बढ़ा रही है। लेकिन पठानकोट एकमात्र ऐसा जिला है, जहां हिंदू वोटों का प्रचंड बहुमत है, जहां से आप अभी तक किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से आगे नहीं बढ़ रही है। बता दें कि, यहां की तीन सीटों में से कांग्रेस सुजानपुर और बोहा से आगे चल रही है। पठानकोट शहर में फिलहाल बीजेपी का बोलबाला दिखाई दे रहा है। इसी बीच, अमृतसर सेंट्रल को माझा में कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे सुरक्षित सीट माना गया। उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी यहां से चुनाव लड़ रहे थे। हालांकि, आप उम्मीदवार यहां 1,700 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

अमरिंदर सिंह के घर के बाहर सन्नाटा

कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर के बाहर इस वक्त सन्नाटा पसरा हुआ है। चुनावी रुझानों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि, पंजाब लोक कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल का गठबंधन लोगों का मूड भांपने में कामयाब नहीं रहा। पटियाला सीट से AAP उम्मीदवार अजीत पाल सिंह कोहली कैप्टन अमरिंदर सिंह से करीब 10 हजार वोटों से आगे है।

पिछड़ रहे है संयुक्त किसान मोर्चा के सीएम फेस बलबीर सिंह, बादल भी पीछे

दो दौर की मतगणना के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के सीएम फेस बलबीर सिंह राजेवाल समराला से 713 वोटों के साथ 5वें नंबर पर हैं।

वहीं, लांबी में तीन राउंड की मतगणना के बाद अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल 4,000 से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं।

बठिंडा अर्बन से तीसरे राउंड के बाद वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल 14,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि आप के जगरूप गिल सीट पर आगे चल रहे हैं।

गैंगस्टर से एक्टिविस्ट बने लाखा सिधाना, जिन्हें संयुक्त समाज मोर्चा ने टिकट दिया था, मौर में वे दूसरे नंबर पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।

करीब 21 हजार वोटों से आगे भगवंत मान

आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान इस वक्त करीब 21 हजार वोटों से आगे हैं। वहीं, धुरी सीट से कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी दूसरे नंबर पर हैं।

AAP का पोस्टर आया सामने

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जीत के बेहद करीब है। आम समर्थकों में भारी उत्साह है। पंजाब और दिल्ली में स्थित दफ्तरों में जश्न शुरू हो गया है। इसी बीच AAP का नया पोस्टर भी जारी हुआ है। इस पोस्टर में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दिख रहे हैं।

चन्नी दे सकते हैं इस्तीफा

वोटों की गिनती के बीच पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर पहुंचे है। संभावना जताई जा रही है कि, चन्नी जल्द ही राज्यपाल से मिलकर इस्तीफा सौंप सकते हैं।

आप समर्थकों में जश्न का माहौल

पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरूआती रुझानों मोइन आम आदमी पार्टी जीत की ओर आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। आप ने बहुमत का आंकड़ा भी पार कर लिया है। इसे लेकर आप के समर्थकों में उत्साह है। दिल्ली में एक समर्थक ने अपने बेटे को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के रूप में तैयार किया और भगवंत मान के जैसी पगड़ी पहनाकर जश्न मनाया।

यह पंजाब की जीत : बलजिंदर कौर

पंजाब में आम आदमी पार्टी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। इसे लेकर तलवंडी साबो से विधायक आप की बलजिंदर कौर ने कहा कि, "यह पंजाब की जीत है। पंजाब लंबे समय से बदलाव मांग रहा था..यह बदलाव अब आ गया है।"

अर्बन सीट से अमरिंदर 3,575 वोटों से पीछे

पंजाब के दो बार के मुख्यमंत्री रह चुके अमरिंदर सिंह गुरुवार को अपनी पॉकेट बोरो पटियाला अर्बन सीट से 3,575 वोटों से पीछे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के अजीत पाल सिंह कोहली पटियाला अर्बन सीट से आगे चल रहे हैं।

आप: 80

कांग्रेस: 13

अकाली दल: 9

भाजपा: 5

अन्य: 1

कुल सीटें 117, बहुमत के लिए चाहिए 59 सीटें।

पंजाब में क्लीन स्वीप की ओर आम आदमी पार्टी

गुरूवार, सुबह 10.10 बजे चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुतबिक, पंजाब विधानसभा की 115 में से 86 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। आप से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान धूरी निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी से 12,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

कौन हैं नवजोत सिंह सिद्धू को पछाड़ने वाली जीवन ज्योत

अमृतसर पूर्व से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जीवन ज्योत सिद्धू को पछाड़ रही है। जीवन ज्योत को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और मौजूदा विधायक नवजोत सिंह सिद्धू और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ खड़ा किया गया है। बता दें कि, पहली बार चुनावी मैदान उतारी गई जीवन ज्योत को "पैड वुमन" के रूप में जाना जाता है, उन्होंने अपने एक कार्यक्रम के तहत महिला कैदियों को पंजाब भर की जेलों में सैनिटरी नैपकिन प्रदान किए थे।

'आप लेगी कांग्रेस की जगह' - राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की शुरुआती बढ़त की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि, 'आप' कांग्रेस की जगह लेगी। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "लोगों की जेब से पैसे निकालकर ये नेता अपने महलों को सजा रहे हैं, आज इनके महलों में लगी एक एक ईंट आम आदमी के खून पसीने की ईंट है। इस पूरी व्यवस्था को बदलना है। आज भारत के इतिहास में बहुत बड़ा दिन है। आने वाले दिनों में AAP कांग्रेस का रिप्लेसमेंट बनेगी। "

सोनू सूद की बहन मालविका सूद तीसरे नम्बर पर

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भदौर और चमकौर साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर एक अपडेट के अनुसार, दोनों सीटों पर चन्नी पीछे चल रहे हैं। तो वहीं, मोगा से सोनू सूद की बहन मालविका सूद तीसरे नम्बर पर अपनी जगह बनाए हुए है।

आप: 71

कांग्रेस: 15

अकाली दल: 8

भाजपा: 5

अन्य: 2

नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष पिछड़े

लुधियाना पश्चिम में दूसरे नंबर पर कांग्रेस के राज्य खाद्य मंत्री भारत भूषण आशु फिलहाल पीछे चल रहे हैं। बता दें कि, पहली बार आप के गुरप्रीत गोगी आगे चल रहे हैं। वहीं, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा कंवरपाल सिंह आनंदपुर साहिब सीट से पीछे चल रहे हैं, जबकि आप उम्मीदवार हरजोत सिंह बैंस इस सीट से आगे चल रहे हैं।

आप: 69

कांग्रेस: 11

अकाली दल: 8

भाजपा: 5

अन्य: 2

कुल सीटें 117, बहुमत के लिए 59 सीटों की जरूरत।

प्रकाश सिंह बादल, अमरिंदर सिंह पीछे

लांबी से पहले चरण की मतगणना के बाद शिअद संरक्षक प्रकाश सिंह बादल 1,400 मतों से पीछे चल रहे हैं। तो वहीं, आप के गुरमीत सिंह खुदियां आगे चल रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने गढ़ पटियाला अर्बन में 5,864 मतों से पीछे चल रहे हैं।

आप: 65

कांग्रेस: 10

अकाली दल: 9

भाजपा: 4

अन्य: 1

रुझानों में आम आदमी पार्टी बहुमत के पार

रुझानों में आम आदमी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

आप: 59

कांग्रेस: 12

अकाली दल: 7

भाजपा: 2

अन्य: 1

कुल सीटें 117, बहुमत के लिए चाहिए 59 सीटें।

पटियाला में कैप्टन पीछे

पंजाब लोक कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला विधानसभा क्षेत्र से पीछे चल रहे हैं। यहां आप के उम्मीदवार अजीत पाल आगे चल रहे हैं। वहीं, नवजोत सिद्धू अमृतसर पूर्वी से पीछे चल रहे हैं।

मोहाली में आम आदमी पार्टी का शानदार प्रदर्शन

पंजाब के मोहाली जिले की तीनों सीटों पर आम आदमी पार्टी अपना शानदार प्रदर्शन दिखा रही है। बैलेट पेपरों की मतगणना के अनुसार, जिले की तीनों सीटों पर आप प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। तो वहीं, सीएम चरणजीत चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब दोनों ही सीटों से पीछे चल रहे हैं।

बहुमत के करीब आम आदमी पार्टी

पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना में आम आदमी पार्टी बहुमत के करीब दिख रही है।

आप: 48

कांग्रेस: 10

अकाली दल: 8

भाजपा: 3

अन्य: 1

कुल सीटें 117, बहुमत के लिए 59 सीटों की आवश्यकता।

चन्नी दोनों सीटों से पिछड़े, 30 सीटों पर आप आगे

मोगा के धर्मकोट से आम आदमी पार्टी के देविंदरजीत सिंह लड्डी धोसे आगे चल रहे हैं। वहीं, डेरा बाबा नानक से डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा आगे चल रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस का हिंदू चेहरा माने जाने वाले भारत भूषण आशु लुधियाना पश्चिम से पीछे चल रहे हैं।

आप: 32

अकाली दल: 8

कांग्रेस: 7

भाजपा: 3

अन्य: 1

कुल सीटें 117, बहुमत के लिए 59 सीटों की जरूरत।

सीएम चन्नी पीछे

भदौर-चमकौर दोनों सीटों से पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पीछे चल रहे है। तो वहीं, सुल्तानपुर लोधी में, निर्दलीय उम्मीदवार राणा इंदर प्रताप सिंह लगभग 1,800 मतों से आगे चल रहे हैं।

चन्नी आगे, अमरिंदर पिछड़े

भदौर से सीएम चरणजीत सिंह चन्नी आगे

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला में पिछड़े

आप उम्मीदवार अजीत पाल सिंह कोहली अमरिंदर के पॉकेट बोरो पटियाला अर्बन से आगे

भाजपा प्रत्याशी सुरजीत कुमार ज्ञानी फाजिल्का से आगे चल रहे हैं

मुकेरियां (जिला होशीरपुर) में शिअद प्रत्याशी सरबजोत सिंह सबी आगे चल रहे हैं।

शुरुआती रुझानों की ओर नज़र डाले तो, चुनाव आयोग के अनुसार शिरोमणि अकाली दल पंजाब के मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र में आगे है।

आप: 9

अकाली दल: 6

कांग्रेस: 5

भाजपा: 2

अन्य: 1

कौन किससे आगे ?

कांग्रेस: 5

आप: 8

अकाली दल: 5

भाजपा: 2

अन्य: 1

अपने परिवार के साथ चमकौर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम चन्नी

Image Source : ANI 

पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने परिवार के साथ श्री चमकौर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे और वहां माथा टेका।

भदौड़ सीट पर पिछड़े चन्नी, लंबी सीट से प्रकाश सिंह आगे

सीएम चरणजीत चन्नी भदौड़ सीट से पीछे चल रहे हैं। प्रकाश सिंह बादल लंबी सीट से आगे हैं। तो वहीं, आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अनमोल गगन मान खरड़ से आगे चल रही हैं।

अमरिंदर सिंह पीछे

शुरुआती रुझानों में पंजाब में कांग्रेस पार्टी आगे, आप भी दे रही है बराबर की टक्कर। 6 पर कांग्रेस और 5 पर आम आदमी पार्टी आगे। पटियाला शहरी से कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे चल रहे हैं।

14 सीटों के रुझान आए सामने

जाब विधानसभा चुनाव में 14 सीटों के रुझान सामने आए है। फिलहाल 6 पर कांग्रेस आगे है और 4 पर आम आदमी पार्टी। वहीं, 2 पर अकाली ने बढ़त बनाई हुई है।

पंजाब में कौन किसके साथ लड़ा चुनाव?

जहां कांग्रेस पार्टी सत्ताधारी सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में तो वहीं आम आदमी पार्टी भगवंत मान के नेतृत्व में अकेले चुनावी मैदान में उतरी थी। शिरोमणि अकाली दल की बात करें, तो पार्टी ने इस बार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा।

पंजाब चुनाव के शुरूआती रुझान आए सामने

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शुरूआती रुझान आने शुरू हो चुके हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है। अकाली दल को एक सीट पर बढ़त है।

पंजाब विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके है। अब 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। इसी के साथ शुरूआती रुझान भी मिलने शुरू हो गए है। बता दें कि, यहाँ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। फिलहाल कांग्रेस सबसे ज्यादा चार और आम आदमी पार्टी तीन सीट पर अपनी बढ़त बनाए हुए है। वहीं, अकाली दल को एक पर बढ़त हासिल हुई है। बता दें कि, 66 स्थानों पर बने 117 केन्द्रों पर मतगणना जारी है। इस बार, पंजाब विधानसभा चुनावों में 93 महिलाओं और दो ट्रांसजेंडर सहित कुल 1,304 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट...

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com