PUNJAB ELETION 2022: चन्नी के बिगड़े बोल कहा- ‘यूपी दे, बिहार दे और दिल्ली दे भइये आके इत्ते राज नई करदे’

पंजाब विधानसभा चुनाव के नजदीक आते देख नेताओं के सुर तीर की तरह निकल रहे है। पंजाब में प्रचार के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में एक बयान दे दिया है।
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

From- latestLY

पंजाब विधानसभा चुनाव 20 फरवरी से शुरू होने है। इस बीच सभी दलों का प्रचार जोरों पर है ऐसे में नेता कोई भी बयान देते नहीं थक रहे है। ऐसा ही एक मामला पंजाब प्रचार के दौरान देखने को मिला।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने उत्तरप्रदेश, बिहार और दिल्ली के लोगों को लेकर बड़ा बयान दिया है जिससे कांग्रेस घिरती नजर आ रही है।

चन्नी ने पंजाब चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में उत्तरप्रदेश, बिहार और दिल्ली की जनता के बारे में कहा कि ‘प्रियंका पंजाब की बहू है। सारे पंजाबी एक हो जाओ। हम यूपी, बिहार और दिल्ली के भइया, जो पंजाब में राज करना चाहते है, उन्हें घुसने नहीं देंगे’।

चन्नी का यह वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका गांधी बगल में खड़ी हंस रही है।

वहीं भाजपा युवा मोर्चा के राष्टीय अध्यक्ष व सासंद तेजस्वी सूर्या ने चन्नी के बयान को ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा ‘प्रियंका वाड्रा जी उत्तर प्रदेश में आ कर अपने को यूपी की बेटी बताती है और पंजाब में उत्तर प्रदेश-बिहार के लोगो के अपमान पर ताली बजाती है, ये ही इनका दोहरा चरित्र है और चेहरा भी’।

चन्नी के इस बयान से राजनीति और गर्मा गयी है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि पहले राहुल गांधी कहते थे भारत राष्ट्र नहीं। अव प्रियंका गांधी यूपी-बिहार के लोगों के बहिष्कार की अपील का स्वागत कर रही है।

चन्नी के बयान पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है। हम किसी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय के उद्देश्य से की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। प्रियंका गांधी भी यूपी से ताल्लुक रखती हैं, वह भी 'भैया' है।

Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube

<div class="paragraphs"><p>मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी</p></div>
PUNJAB ELECTION 2022: कवि कुमार विश्वास का केजरीवाल पर आरोप- पिछले पंजाब चुनाव में अलगाववादी और खालिस्तानी संगठनों से लिया था सहारा

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com