Up Assembly Election 2022: कभी कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी में बहन प्रियंका के साथ पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी

जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश में मौसम का पारा गिरता जा रहा है तो दूसरी तरफ चुनावी तपिश बढ़ती जा रही है। चुनावों को लेकर सभी दलों के नेता अपने - अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए लगतार रैलियां और पदयात्राएं कर रहे है।
Up Assembly Election 2022: कभी कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी में बहन प्रियंका के साथ पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी

Up Assembly Election 2022: कभी कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी में बहन प्रियंका के साथ पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी

File Photo Of Rahul Gandhi With Priyanka Gandhi Vadra 

जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश में मौसम का पारा गिरता जा रहा है तो दूसरी तरफ चुनावी तपिश बढ़ती जा रही है। चुनावों को लेकर सभी दलों के नेता अपने - अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए लगतार रैलियां और पदयात्राएं कर रहे है। ऐसे में अब यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपने पुराने गढ़ अमेठी में मतदाताओं को साधने के लिए पदयात्रा की शुरुआत की है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी आज अमेठी के जगदीशपुर से हारीमऊ गांव तक छह किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे और पदयात्रा के जरिए स्थानीय लोगों से संपर्क करेंगे। इस दौरान दो दर्जन से अधिक स्थानों पर दोनों नेताओं का स्वागत किया जाएगा।

कहाँ से गुजरेगी पदयात्रा

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि 18 दिसंबर की सुबह प्रियंका गाँधी और राहुल गाँधी अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से अमेठी जाएंगे। यहाँ कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद राहुल जगदीशपुर के लिए रवाना होंगे। जानकारी के अनुसार, राहुल गाँधी की 'बीजेपी भगाओ महंगाई हटाओ' प्रतिज्ञा पदयात्रा करीब साढ़े बारह बजे रामलीला मैदान जगदीशपुर से शुरू होगी और हारीमऊ गांव तक छह किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। पदयात्रा में राहुल और प्रियंका के साथ अमेठी के करीब 50 हजार लोग हिस्सा लेंगे। पदयात्रा के समापन स्थल हारीमऊ में वे एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

<div class="paragraphs"><p>Rahul Gandhi With Priyanka Gandhi Vadra&nbsp;</p></div>

Rahul Gandhi With Priyanka Gandhi Vadra 

Image Credit: Twitter

लंबे समय के बाद अमेठी आ रहे हैं राहुल

बता दें कि, राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में हारने के बाद दूसरी बार अमेठी आ रहे हैं। दो साल पहले राहुल गाँधी के ख़िलाफ़ अमेठी की जनता ने लोकसभा चुनाव में जनादेश दिया था, इस जनादेश के बाद राहुल आज अमेठी आ रहे है। राहुल के स्वागत के लिए अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ता जोरो शोरो से तैयारियां कर रहे है। पदयात्रा मार्ग को पोस्टर बैनर और तोरण द्वार से सजाया गया है। साथ ही, स्थानीय नेता वाहन गांव से गांव-गांव घूम कर लोगों से पदयात्रा में शामिल होने की गुजारिश कर रहे हैं।

अपने ही गढ़ में मिली थी राहुल को बड़ी हार

राहुल गाँधी अमेठी में 15 सालों तक सांसद रहे है। कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी में लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गाँधी को बड़ी हर मिली थी। यहाँ पर भाजपा की स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को मात दी थी। हालांकि राहुल गांधी ने अमेठी के साथ ही केरल की वायनाड सीट पर भी चुनाव लड़ा था। बता दें कि, वायनाड सीट मुस्लिम बाहुल्य सीट मानी जाती है। अमेठी में हारने के बाद राहुल गांधी महज एक बार ही अमेठी पहुंचे थे।

Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube

<div class="paragraphs"><p>Up Assembly Election 2022: कभी कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी में बहन प्रियंका के साथ पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी</p></div>
UP ELECTION 2022: चुनाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी की 'जन विश्वास यात्रा' के क्या हैं मायने

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com