यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस को बड़ा झटका , आरपीएन सिंह समेत कई दिग्गज हो सकते हैं आज बीजेपी में शामिल

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही जहां पार्टियां प्रचार में जुट गई हैं |वहीं नेताओं ने भी नए राजनीतिक ठिकानों की तलाश शुरू कर दी है। यूपी में खोई राजनीतिक जमीन वापस पाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है |
R.P.N. singh

R.P.N. singh

credit; zeenews

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही जहां पार्टियां प्रचार में जुट गई हैं |वहीं नेताओं ने भी नए राजनीतिक ठिकानों की तलाश शुरू कर दी है। यूपी में खोई राजनीतिक जमीन वापस पाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है | बुधवार को कांग्रेस के कई नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

इसी क्रम में रविवार यानि आज कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है |आज कांग्रेस के दिग्गज नेता आरपीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री आज भाजपा कार्यालय में भाजपा में शामिल होंगे|कयास लगाए जा रहे थे कि वह कांग्रेस छोड़ देंगे।

किसान परिवार से सम्बन्ध रखते हैं आरपीएन सिंह

इंदिरा गांधी ने आरपीएन सिंह के पिता सीपीएन सिंह को राजनीति में लाया था। सीपीएन सिंह को इंदिरा गांधी की कैबिनेट में एक शक्तिशाली मंत्री माना जाता था। आरपीएन अपने आप में एक किसान परिवार है। पडरौना और सीपीएन सिंह के महत्व को इस तरह से समझा जा सकता है कि आपातकाल में चुनाव में हार के बाद इंदिरा गांधी ने 1980 के लोकसभा चुनाव के लिए पडरौना से प्रचार करना शुरू किया था | उस जनसभा का आयोजन आरपीएन के जनक सीपीएम ने किया था |

आरपीएन सिंह का संक्षिप्त परिचय

बेहद विनम्र राजनेता माने जाने वाले आरपीएन का जन्म 25 अप्रैल 1964 को पडरौना शाही परिवार में हुआ था। पडरौना उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों की सीमा पर स्थित एक शहर है, जिसे अब देवरिया जिले से अलग कर कुशीनगर नाम का एक अलग जिला बना दिया गया था। उन्हें कांग्रेस के पसंदीदा नेताओं में से एक माना जाता है।

उन्होंने 1996 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन बीजेपी की रामनगीना मिश्रा से हार गए। वह कांग्रेस की राष्ट्रीय टीम का भी हिस्सा रहे हैं। 2009 में जब उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव जीता, तो उन्हें मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री बनाया गया। वह पेट्रोलियम, राजमार्ग और भूतल परिवहन मंत्री भी रह चुके हैं। कांग्रेस ने उन्हें झारखंड का राज्य प्रभारी भी बनाया।

कैसा रहा राजनीतिक सफर?

कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह पडरौना से तीन बार कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। आरपीएन सिंह 1996, 2002 और 2007 में कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं। 2009 में वे लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने। उन्होंने यूपीए सरकार में गृह राज्य मंत्री का पद भी संभाला। वे कई बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें सिर्फ एक बार जीत मिली है |

ये दिग्गज होंगे बीजेपी में शामिल

कांग्रेस प्रवक्ता और पूर्व विधायक सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व मंत्री विधायक विनोद चौधरी पूर्व विधायक, संजीव कुमार सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष गोरखपुर, अमरेंद्र प्रताप सिंह पूर्व राष्ट्रीय सचिव, अभिषेक त्रिपाठी युवा कांग्रेस सहित कांग्रेस के कई नेता बुधवार को भाजपा में शामिल होंगे |

Like and Follow us on : Twitter Facebook Instagram YouTube

<div class="paragraphs"><p>R.P.N. singh</p></div>
बीजेपी अध्यक्ष आज जायेंगे अयोध्या , फैसला आने के बाद होगी जेपी नड्डा की पहली यात्रा

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com