प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला, अजय मिश्रा के साथ मंच साझा करने पर प्रियंका ने शाह पर कसा तंज

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आते ही कांग्रेस ने जोर-शोर से प्रचार शुरू कर दिया है। प्रियंका गांधी वाड्रा पहले से ही कांग्रेस के लिए खोई हुई जमीन खोजने की कोशिश कर रही हैं।
Image Credit: TV9 Bharatvarsh
Image Credit: TV9 Bharatvarsh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आते ही कांग्रेस ने जोर-शोर से प्रचार शुरू कर दिया है। प्रियंका गांधी वाड्रा पहले से ही कांग्रेस के लिए खोई हुई जमीन खोजने की कोशिश कर रही हैं। आज गोरखपुर में प्रियंका ने प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा और बसपा पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने दोनों दलों के भाजपा से मिलने के आरोपों का खंडन किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि सपा और बसपा का कहना है कि कांग्रेस बीजेपी के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संघर्ष और मुश्किल समय में दोनों पार्टियां क्यों नजर नहीं आ रही हैं।

मुश्किल वक्त कांग्रेस देती है जनता का साथ

कांग्रेस महासचिव (प्रियंका गांधी) ने कहा कि मुश्किल समय में सिर्फ कांग्रेस ही लोगों के साथ खड़ी होती है। तब ये सभी पार्टियां नजर भी नहीं आतीं। प्रियंका गांधी ने सपा और बसपा पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं मर जाऊंगी लेकिन बीजेपी से कभी कोई संबंध नहीं रखूंगी। गोरखपुर (गोरखपुर रैली) में प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार में दलितों, बुनकरों, ओबीसी, गरीबों, अल्पसंख्यकों और ब्राह्मणों का शोषण किया गया है।

गोरखनाथ की शिक्षाओं के खिलाफ काम कर रहे है योगी

प्रियंका ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ जी गुरु गोरखनाथ की शिक्षाओं के खिलाफ सरकार चला रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इसलिए यह सरकार आए दिन लोगों पर हमले कर रही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या की गई और उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इससे सरकार ने दिखा दिया है कि इस देश में किसानों की नहीं सुनी जाती। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की जरा भी मदद करने को तैयार नहीं है। प्रियंका गांधी ने एक बार फिर अजय मिश्रा टेनी का नाम लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने अमित शाह के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि गृह मंत्री कह रहे हैं कि राज्य में अब अपराधी नहीं दिखते, लेकिन मंच पर उनके साथ अजय टेनी बैठे थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि टेलिस्कोप छोड़कर चश्मा लगाने की जरूरत है।

जनता की मदद करने की बजाय हो रहे है अत्याचार

प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर जनता के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि लोगों की मदद करने की बजाय उन पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले प्रयागराज में निषादों की नांव को जला दिया गया था। जबकि नदी पर निषादों का अधिकार है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा शासन में किसान भी पीड़ित और परेशान है। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com