अरबपतियों की सूची से फिर निचे गिरे Elon Musk, अब तीसरे स्थान पर

अरबपतियों की सूची से फिर निचे गिरे Elon Musk, अब तीसरे स्थान पर

Elon Musk अब दुनिया भर के सबसे धनि लोगों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। ब्लूमबर्ग की लिस्ट में अब Elon Musk तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

डेस्क न्यूज़: Tesla Inc. के मालिक Elon Musk और रियल लाइफ Iron Man को अपनी कंपनी के शेयरों में गिरावट से एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। Elon Musk अब दुनिया भर के सबसे धनि लोगों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। ब्लूमबर्ग की लिस्ट में अब Elon Musk तीसरे स्थान पर आ गए हैं। LVMH के अध्यक्ष बर्नार्ड अरनॉल्ट ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की हाल ही में जारी सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। बता दें कि Elon Musk के एक नए ट्विटर पोस्ट कारण बिटकॉइन में भारी गिरावट देखी गई है। हालांकि, Elon Musk ने स्पष्ट किया कि उनकी कंपनी ने एक भी बिटकॉइन नहीं बेचा है। हालांकि, कंपनी के शेयरों में गिरावट के कारण उनकी संपत्ति में कमी आई है। मंगलवार को ब्लूमबर्ग की लिस्ट में मस्क की संपत्ति 3.16 अरब डॉलर घटकर 161 अरब डॉलर रह गई थी।

बेजोस, गेट्स लिस्ट में अभी भी आगे

Amazon के Jeff Bezos दुनिया भर के रईसों की सूची में अव्वल स्थान पर बने हुए हैं। बेजोस के पास कुल 190 अरब डॉलर की संपत्ति है। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। गेट्स के पास कुल 144 अरब डॉलर की संपत्ति है। इसके अलावा फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग 118 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

साथ ही अमेरिकी उद्योगपति Warren Buffet की कुल संपत्ति 109 अरब डॉलर है और वारेन बफेट इस समय सूची में छठे स्थान पर हैं। लैरी पेज 105 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सातवें और सर्गेई ब्रिन 101 अरब डॉलर के साथ आठवें स्थान पर हैं। ये दोनों गूगल के को-फाउंडर हैं।

इसके अलावा Oracle कार्पोरेशन के सह-संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष लैरी एलिसन इस सूची में 9वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 91.1 अरब डॉलर आंकी गई है। माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मर इस लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 88.7 अरब डॉलर आंकी गई है।

भारतीय अरबपतियों में सिर्फ मुकेश अंबानी को स्थान

अगर भारत के अरबपतियों की बात करें तो इस लिस्ट में भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी को ही जगह मिली है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी 13वें स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 75.2 अरब डॉलर आंकी गई है। साथ ही अदाणी समूह के गौतम अदानी 63.1 अरब डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com