फरवरी में निर्यात 2.91% बढ़ा; सात माह में पहली बार बढ़ा देश का निर्यात

देश का निर्यात फरवरी में 2.91% बढ़कर $27.65 अरब पर पहुंच गया
फरवरी में निर्यात 2.91% बढ़ा; सात माह में पहली बार बढ़ा देश का निर्यात

 डेस्क न्यूज़देश का निर्यात फरवरी में 2.91 प्रतिशत बढ़कर 27.65 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सात माह में यह पहला मौका है जबकि निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में आयात भी 2.48 प्रतिशत बढ़कर 37.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस तरह व्यापार घाटा भी बढ़कर 9.85 अरब डॉलर हो गया। फरवरी, 2019 में व्यापार घाटा 9.72 अरब डॉलर था।

समीक्षाधीन महीने में कच्चे तेल का आयात 14.26 प्रतिशत बढ़कर 10.76 अरब डॉलर पर पहुंच गया। एक साल पहले समान महीने में कच्चे तेल का आयात 9.41 अरब डॉलर रहा था।

चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह यानी अप्रैल से फरवरी के दौरान देश का निर्यात 1.5 प्रतिशत घटकर 292.91 अरब डॉलर रहा है। इसी तरह इस अवधि में आयात भी 7.30 प्रतिशत घटकर 436 अरब डॉलर रहा।

चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह में व्यापार घाटा 143.12 अरब डॉलर रहा है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com