फैक्ट चेक: 100 करोड़ वैक्सीन डोज देने वाला दुनिया का पहला देश बना भारत? जानिए क्या है सच्चाई

वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने इससे जुड़े कीवर्ड्स को गूगल पर सर्च किया जहां कई न्यूज़ मिली जिसके बाद साफ हो गया कि टीकाकरण को लेकर सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है। चीन के बाद भारत दुनिया में 100 करोड़ डोज देने वाला दूसरा देश है।
Photo | Aaj tak
Photo | Aaj tak

डेस्क न्यूज़- देश में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था और बीते दिन पहली खुराक लेने वालों की संख्या 100 करोड़ के पार पहुंच गई थी। देश में 29 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक भी मिल चुकी है। अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारत 100 करोड़ डोज देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। आजतक की न्यूज एंकर अंजना ओम कश्यप ने ट्वीट कर लिखा- टीकाकरण का रिकॉर्ड तोड़कर 100 करोड़ का डोज! भारत 100 करोड़ खुराक देने वाला पहला देश बन गया।

बीजेपी विधायक हरविंदर कल्याण ने पोस्ट कर लिखा- 'अबकी बार 100 करोड़, कोरोना महामारी के खिलाफ देश की बड़ी उपलब्धि, देश में टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ के पार। भारत दुनिया का पहला देश बन गया जिसने कोरोना से बचाव के लिए 100 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण में अभूतपूर्व योगदान देने वाले देश के कुशल नेतृत्व, वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के समर्पण को सलाम।

क्या है सच्चाई?

वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने इससे जुड़े कीवर्ड्स को गूगल पर सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें इससे जुड़ी खबरें टाइम्स ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान टाइम्स, दैनिक भास्कर समेत कई न्यूज वेबसाइट्स पर मिलीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 सितंबर को चीन में 100 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की सारी डोज मिल चुकी थी। चीन में अब तक 223 मिलियन वैक्सीन की खुराक के साथ 71% आबादी को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है।

दावा झूठा

भारत दुनिया में वैक्सीन की 100 करोड़ खुराक लगाने वाला दूसरा देश बन गया है। इस अवसर पर भास्कर ने भी अपनी वेबसाइट पर एक विशेष समाचार प्रकाशित किया था, इस समाचार में टीकाकरण को लेकर वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से बताया गया है। साफ है कि टीकाकरण को लेकर सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है। चीन के बाद भारत दुनिया में 100 करोड़ डोज देने वाला दूसरा देश है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com