डेस्क न्यूज़- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज मां शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी, और उसके बाद चिलकाना में किसान पंचायत को संबोधित करेगी। यदि पंचायत के माध्यम से राजनीतिक तीर चलाए जाते हैं, तो कांग्रेस को पीड़ितों का मुद्दा बनाकर किसानों को मजबूत करने की कोशिश की जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूरी कर ली है।

प्रियंका गांधी की महापंचायत की क्या हैं पूरी तैयारी
सहारनपुर के चिलकाना में किसान पंचायत में बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। कांग्रेसी नेता गांव-गांव जाकर लोगों को पंचायत में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं।
किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएँ बाँटने, उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूँगी।
भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे। #JaiJawan_JaiKisan
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 10, 2021
पूर्व विधायक इमरान मसूद का कहना हैं कि बुधवार दोपहर 2 बजे प्रियंका गांधी किसान पंचायत में पहुंचेंगी। मंच तैयार है और आयोजन स्थल पर लगभग 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। समान संख्या में लोगों के लिए खड़े होने की व्यवस्था है। पैठ बाजार और पशु बाजार में वाहन पार्किंग होगी। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं को संभालने के लिए स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा। किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी।
जिले में लगाई धारा -144
प्रशासन ने जिले में धारा -144 लागू कर दी है। वही कांग्रेस की किसान पंचायत के दौरान
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि छह एसएचओ, 10 सब-इंस्पेक्टर, 40 कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी, एक व्रज वाहन, 10 महिला कांस्टेबल, पांच ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल और थाना चिलकाना की पुलिस भी घटना स्थल पर मौजूद रहेगी। प्रशासन ने जिले में धारा -144 लागू कर दी है।
चिलकाना से गांधी परिवार का पुराना रिश्ता
बता दे कि कांग्रेस नेताओं का चिलकाना से पुराना रिश्ता है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1971 में चिलकाना का दौरा किया था। उन्होने तत्कालीन सिंचाई मंत्री महमूद अली खान के चुनाव के लिए प्रचार किया। इसके बाद 1983 में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राजीव गांधी भी यहां पहुंचे
और एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया था।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले की कार का एक्सीडेंट, प्रियंका किसान नवरीत सिंह के अरदास में शामिल होने जा रहीं
Like and Follow us on :