सुशांत सिंह की अस्थिया लेकर पटना पहुंचे पिता, बोले काँप रहे हाथ

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह  पटना पहुंचे। उनके साथ, बेटे सुशांत की अस्थिया भी मौजूद थी, जिसे वह कलश में मुंबई से पटना ले आए
सुशांत सिंह की अस्थिया लेकर पटना पहुंचे पिता, बोले काँप रहे हाथ

न्यूज़- हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार करने के लिए पटना से परिवार मुंबई पहुंचा। दिवंगत सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत का परिवार अंतिम संस्कार करने के बाद मुंबई से पटना लौट आया है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह  पटना पहुंचे। उनके साथ, बेटे सुशांत की अस्थिया भी मौजूद थी, जिसे वह कलश में मुंबई से पटना ले आए है।

अस्थियां  गंगा नदी में प्रवाहित की जाएंगी

परिवार से जुड़े लोगों के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां पटना के किसी घाट पर मोक्ष दायिनी गंगा नदी में प्रवाहित की जाएंगी। मालूम हो कि रविवार को हुई आत्महत्या की घटना के बाद सोमवार को सुशांत सिंह के पिता के के सिंह अपने भाई और बीजेपी के एमएलए नीरज कुमार बबलू के साथ अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए मुंबई गए थे, जहां विले पार्ले स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

 बॉलीवुड सहित बिहार के लोग भी निराश 

सुशांत सिंह ने रविवार को मुबंई के अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुशांत सिंह की मौत की सूचना मिलते ही पूरा देश, बॉलीवुड सहित बिहार के लोग भी काफी निराश और हताश हैं। सुशांत की मौत के बाद जहां पटना और नालंदा में उनके दो प्रशंसकों ने अवसाद में आकर खुदकुशी कर ली तो वहीं पहले से बीमार चल रही उनकी चचेरी भाभी ने भी दम तोड़ दिया। सुशांत की मौत को लेकर बिहार में लोगों का गुस्सा भी चरम पर है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com