जानिए, बजट 2020 में आम आदमी को क्या मिला…

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला पुर्ण बजट जारी किया
जानिए, बजट 2020 में आम आदमी को क्या मिला…

बजट 2020 – वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है।

– GST लागू करना सरकार का ऐतिहासिक फैसला।

– GST की वजह से इंस्पेक्टर राज ख़त्म हुआ।

– युवाओं को रोजगार देने की कोशिश करेंगे।

– बजट देश की उम्मीदों को पूरा करने वाला है।

– दो साल में हमने 60 लाख नए करदाताओं को जोड़ा।

– महंगाई को कम करने में सफल रही सरकार।

– 2014-15 में महंगाई दर 9 फीसदी थी।

– 284 अरब डॉलर विदेशी निवेश आया।

– भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था।

– कर्ज घटाने में सरकार कामयाब रही।

– GST में धीरे-धीरे स्थिरता आ रही है।

– 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले।

– 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य।

– 6.11 करोड़ किसानों के लिए बीमा योजना।

 बजट में किसानों के लिए बड़ी बातें-

– केमिकल खाद की जगह आर्गेनिक खाद का इस्तेमाल।

– किसानों के लिए 'पीएम कुसुम योजना' का ऐलान, 20 लाख किसानों को होगा फायदा।

– दूध-मांस-मछली के लिए 'किसान रेल योजना'।

– जीरो बजट फार्मिंग का सरकार का लक्ष्य।

– 'कृषि उड़ान योजना' की शुरुआत करेंगे।

 बजट में किसानों के लिए बड़ी बातें-

–  2025 तक दुग्ध उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य।

– तटीय इलाकों में ब्लू इकॉनमी को बढ़ावा।

– 'सागर मित्र योजना' की शुरुआत, मछली पालन को मिलेगा बढ़ावा।

– 2022 तक 200 लाख टन मछली उत्पादन का लक्ष्य।

– मिशन इंद्रधनुष को बढ़ाया।

– 2020-21 के लिए 15 लाख करोड़ कृषि ऋण का लक्ष्य।

: –  स्वच्छ भारत के लिए 12,300 करोड़ का प्रस्ताव।

– जन-औषधि केन्द्रों का दायरा बढ़ाएंगे।

शिक्षा के क्षेत्र में बजट की बड़ी बातें

–  शिक्षा व्यवस्था में और फंड की जरुरत।

– जल्द नई शिक्षा नीति का ऐलान।

– नेशनल फोरेंसिक यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव।

– पिछड़े छात्रों के लिए डिग्री स्तर का ऑनलाइन कार्यक्रम।

– जिला अस्पतालों में मेडिकल यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव।

– ग्रामीण इलाकों में युवाओं को इंटर्नशिप।

शिक्षा के क्षेत्र में बजट की बड़ी बातें

–  शिक्षा क्षेत्र के लिए FDI लाएंगे।

– बजट में *सरस्वती सिन्धु यूनिवर्सिटी का ऐलान'।

– शिक्षा क्षेत्र के लिए 99,300 करोड़ का प्रावधान।

– कौशल विकास के लिए तीन हजार करोड़ का प्रावधान।

–  बजट में 'नेशनल पुलिस यूनिवर्सिटी' का ऐलान।

– 'स्टडी इन इंडिया' प्रोग्राम की शुरुआत, एशिया और अफ्रीका में होगी परीक्षाएं।

बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान

– 100 लाख करोड़ का नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड।

– निर्यात बढ़ाने के लिए 'निर्विक योजना लाएंगे।

– भारत को मोबाइल हब बनाएंगे।

– बजट में पांच नई स्मार्ट सिटी बनाने का ऐलान।

– मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स पर जोर देने की जरुरत।

बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के रेलवे के लिए बड़े ऐलान

– 550 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की शुरुआत।

– रेलवे की खाली जमीन पर सौर ऊर्जा केंद्र बनाए जाएंगे।

– तेजस जैसी नई ट्रेनों से पर्यटन स्थलों को जोड़ा जाएगा।

– 'नेशनल लोजिस्टिक पालिसी' की शुरुआत होगी।

– 'नेशनल इन्फ्रा पाइपलाइन' का ऐलान।

 बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बड़े ऐलान

– परिवहन के लिए 1.7 लाख करोड़ का ऐलान।

– 2024 तक 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे।

– नेशनल गैस ग्रिड की शुरुआत होगी।

– रिन्यूएबल एनर्जी के लिए 22 हजार करोड़ का ऐलान।

बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बड़े ऐलान

– स्टार्ट अप के लिए डिजिटल प्लेटफार्म।

– डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर।

– भारत नेट कार्यक्रम को 6 हजार करोड़ का प्रावधान।

– साइबर सुरक्षा बढाने पर जोर।

– एक लाख ग्राम पंचायतों को फाइबर कनेक्शन से जोड़ा जाएगा।

– स्कूलों में लड़कियों की तादाद लड़कों से ज्यादा।

पोषाहार योजना के लिए 35 हजार करोड़ का ऐलान

महिलाओं से जुड़े कार्यक्रमों के लिए 28,600 करोड़ का प्रावधान

बजट 2020- पर्यटन क्षेत्र विकास ले लिए 2500 करोड़ का प्रावधान-

– पांच पुरातत्व जगहों को पर्यटन स्थल बनाएंगे।

– संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए डीम्ड यूनिवर्सिटी का ऐलान।

– शोध के किए म्युसियम बनाए जाएंगे।

– सरकारी बैंकों के लिए 3 लाख 50 हजार करोड़ का प्रावधान।

– बैंक जमा पर गारंटी 5 लाख रुपए हुई। पहले एक लाख रुपए थी।

 जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए 30,757 करोड़ का ऐलान

– बैंकों में भर्ती के लिए बनेगी नई एजेंसियां।

– बैंकिंग सेक्टर को बेहतर बनाने पर जोर।

– टैक्स चोरी करने वालों पर कसेंगे शिकंजा।

इनकम टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव –

– 5 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं।

– 5 से 7.5 लाख तक की आय 10% टैक्स।

– 7.5 से 10 लाख तक की आय पर 15% टैक्स।

– 10 से 12.5 लाख की आय पर 20% टैक्स।

– 12.5 से 15 लाख की आय पर 25% टैक्स।

– 15 लाख से ज्यादा की आय पर 30% टैक्स।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com