राजधानी जयपुर में दिन दहाड़े गैंगवार होना सामने आया है। जयपुर के बनीपार्क इलाके में सदर थाने के हिस्ट्रीशीटर अजय यादव पर तीन से चार बार फायरिंग की गयी वही जब गोलियों से वह नहीं मरा तो पत्थर से सिर को कुचला गया वही स्थानीय लोगो के अनुसार अजय यादव की मोके पर ही मौत होगयी थी।
सदर थाने के हिस्ट्रीशीटर की इस मोत के बाद आस – पास के लोगो में भय का माहौल सा बन गया है वही इस पूरे मामले में राजनितिक कनेक्शन भी सामने आ रहे है। जिसमे महेश जोशी sms हॉस्पिटल पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार अजय यादव महेश जोशी के नजदीकी बताया जा रहा था
वही सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर अजय यादव के खिलाफ 9 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। उसकी हत्या गैंगवार में की गई है। अजय गाड़ी लेकर दोपहर 1:45 बजे बनीपार्क इलाके में सूत मिल कॉलोनी में राम मंदिर के पास आया था। वह चाय की थड़ी के पास गाड़ी में बैठा था। उसके साथ सौरभ भी मौजूद था। तभी दो स्कूटी पास में रुकी। एक युवक ने अजय की गाड़ी पर पहला फायर किया।
तब अजय दूसरे गेट से निकलकर भागा। अन्य बदमाशों ने उस पर पीछे से फायरिंग की। थड़ी के पास उसे पकड़कर नीचे गिरा दिया। इस दौरान 2 गोली अजय को लगी और बदमाशों की पिस्टल लॉक हो गई। बदमाशों ने सिर पर पत्थर दे मारा। घटना के दौरान कुल 5 राउंड फायर किए गए। पुलिस सौरभ से पूछताछ कर रही है।