डेस्क न्यूज़- जब राफेल के लिए भारत और फ्रांस के साथ डील हुई थी उस समय बहुत विवाद हुआ था। लेकिन वह ड़ील भारत और फ्रांस ने रक्षा सहयोग को और तेजी देने जा रहे हैं। इसके लिए फ्रांस ने ‘मेक इन इंडिया’ के
तहत राफेल लड़ाकू विमानों और पैंथर हेलिकॉप्टर्स का भारत में निर्माण करने का भारत सरकार को ऑफर दिया है।
जानकारी के अनुसार फ्रांस राफेल की 70 फीसदी और पैंथर हेलिकॉप्टर्स की 100
फीसदी असेंबली भारत में करने को लेकर तैयार हो गया हैं।
भारत 36 राफेल विमानों का ऑर्डर पहले ही फ्रांस को दे चुका है
आपको बता दे कि चौतीसवे भारत-फ्रांस स्ट्रैटिजिक डायलॉग के लिए इस सप्ताह भारत आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कूटनीतिक सलाहकार इमैनुएल बोन की भारतीय नेताओं के साथ मुलाकात हुई थी।
इस दौरान उन्होने यह ऑफर भारत को दिया।
अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी हैं कि इस बात की संभावना है कि भारत में 70 फीसदी असेंबली के ऑफर के बाद
भारत फ्रांस से और भी राफेल विमान खरीद सकता है। क्यूकि भारत में उत्पादन के कारण राफेल की कीमत में
काफी कम होगी। भारत 36 राफेल विमानों का ऑर्डर पहले ही फ्रांस को दे चुका है। पैंथर हेलिकॉप्टर्स को भारत
में बनाने का ऑफर भी भारत के लिए अच्छा साबित होगा। यह भारतीय नेवी के लिए मीडियम हेलिकॉप्टर्स खरीदने का प्लान बना रही है।
एयरबस का AS565 MBe एक ऑल-वेदर, मल्टी-रोल मीडियम हेलीकॉप्टर है, जो शिप डेक, ऑफशोर लोकेशन और लैंड-बेस्ड साइट्स से ऑपरेशन के लिए बनाया गया है।
9900 मेगावाट जैतापुर न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर चल रही बात
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारत-फ्रांस के बीच रणनीतिक बातचीत से 9900 मेगावाट जैतापुर
न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर बात आगे चल रही है। रणनीतिक बातचीत की अगुआई देश के
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल और फ्रांस के राष्ट्रपति के कूटनीतिक सलाहकार इमैनुएल बोन ने की हैं।
बता दे कि बोन ने पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। बता दे कि भारत ने 6 एयरबस 330 मल्टी रोल
ट्रांसपोर्ट टैंकर्स फ्रांस से लीज पर लेने का फैसला किया है। लेकिन यह साफ कर दी है की
भारतीय सेना के साथ साझा डिफेंस टेक्नॉलजी को दुश्मन देशों को ना दिया जाएगा।