बंगाल में 16 से 31 मई तक फुल लॉकडाउन, जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब बंद

पश्चिम बंगाल में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए ममता सरकार ने 16 से 30 मई तक के लिए सख्त लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। बंगाल में 15 दिन के लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर मेट्रो, बस सेवाएं व अन्य सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। इस दौरान स्कूल-कॉलेज और अन्य सभी शिक्षण संसथान बंद रहेंगे
बंगाल में 16 से 31 मई तक फुल लॉकडाउन, जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब बंद

पश्चिम बंगाल में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए ममता सरकार ने 16 से 30 मई तक के लिए सख्त लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। बंगाल में 15 दिन के लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर मेट्रो, बस सेवाएं व अन्य सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। इस दौरान स्कूल-कॉलेज और अन्य सभी शिक्षण संसथान बंद रहेंगे।

पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने 16 से 30 मई तक के लिए सख्त लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है

ममता सरकार में मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने इसके आदेश जारी कर

दिए हैं। आदेश के तहत, बंगाल में 16 मई से 30 मई तक लॉकडाउन रहेगा।

इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं ही चालू रहेंगी। निजी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज,

मेट्रो और बस सेवा सब बंद रहेंगे। फल-सब्जी और राशन की दुकानें भी सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ही खुली रहेंगी।

रात के 9 बजे से सुबह के 5 बजे तक लोगों के निकलने पर मनाही होगी।

बंगाल: क्या-क्या रहेगा बंद? 

सभी सरकारी और निजी ऑफिस (जरूरी सेवाओं को छोड़कर), स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। साथ ही राजनीतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों पर रोक रहेगी। जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी तरह के उद्योग बंद रहेंगे। जरूरी सेवाओं में लगे ट्रक या गुड्स व्हीकल को छोड़कर बाकी सभी ट्रकों, एमरजेंसी के अलावा प्राइवेट कार, टैक्सी, ऑटो नहीं चलेंगी। लोकल ट्रेन, मेट्रो सेवा, बस सेवा, ट्रेन सेवाभी बंद रहेगी।

सिर्फ 3 घंटे के लिए खुलेंगी दूध और फल-सब्जी की दुकानें

फल-सब्जी, राशन, दूध की दुकानें सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ही खुली रहेंगी। मिठाई की दुकानें शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी। बैंक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चालू रहेंगे। शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोग शामिल हो सकेंगे।

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में  20,846 नए मामले दर्ज किए गए हैं

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में  20,846 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद राज्य के कुल संक्रमितों की संख्या 10 लाख 94 हजार से ज्यादा हो गई है, वहीं इस अवधि नें 136 लोगों की मौत हुई है. बंगाल उन 12 राज्यों की सूची में शामिल है, जहां संक्रमण के करीब 80 फीसदी मामले शामिल हैं. वहीं अगर पूरे देश की बात करें तो भारत में पिछले 24 घंटों में 3.26 लाख से मामले सामने आए हैं और 3890 लोगों की मौत हुई है

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com