जयपुर में युवती से दुष्कर्मः युवती को शादी का झांसा देकर फंसाया, फिर दुष्कर्म करके बेचा

जयपुर में शादी का झांसा देकर 21 साल की लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसके बाद आरोपी ने लड़की को अन्य दो बदमाशों को बेच दिया। दोनों ने किशोरी को सुनसान जगह पर ले जाकर बंधक बना लिया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने कालवाड़ थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

जयपुर में शादी का झांसा देकर 21 साल की लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया

युवती ने बताया कि वह फागी की रहने वाली है। उसकी पहचान कुछ

दिन पहले चंपालाल से हुई थी। दोनों दोस्त बन गए। चंपालाल ने

उसे शादी का झांसा देकर मिलने के लिए बुलाया। 10 अक्टूबर को

उसका अपहरण कर कमरे में ले गया। वह कमरे में अश्लील हरकत

करने लगा। जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवती ने इसका विरोध किया तो मारपीट कर बंधक बना लिया।

लड़की के लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश करने लगे

इसके बाद चंपालाल ने दो युवकों को फोनकर बुलाया। गोपाल और महेंद्र वहां आए थे। युवती को दोनों युवकों को बेच डाला। वे दोनों उसे कालवाड़ के एक सुनसान घर में बंधक बनाकर ले आए। दोनों ने कई बार युवती के साथ दुष्कर्म किया। बुधवार को दोनों उसे घर में बंधक बनाकर बाहर चले गए। इधर, लड़की के लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश करने लगे। उसकी कई जगह तलाश की। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दी।

14 अक्टूबर की देर रात कालवाड़ थाने में युवती ने बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया

13 अक्टूबर को मौका देखकर युवती ने अपनी रस्सियां खोलीं। फिर वह भाग गई। काफी दूर चलने के बाद लिफ्ट लेकर घर पहुंची। लड़की ने जब सारी बात घरवालों को बताई तो वे डर गए। इसके बाद 14 अक्टूबर की देर रात कालवाड़ थाने में युवती ने बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया.

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com