न्यूज़- Gold Rate Today on 25th November 2020. सोने की कीमत में आज एक बार फिर से गिरावट आ गई है।बुधवार को एक बार फिर से सोने की कीमत में गिरावट आई। पिछले तीन दिनों में सोने के दाम 2000 रुपए सेनीचे लुढ़क चुके हैं। वहीं चांदी में भी गिरावट का दौर जारी है। कल 1049 रुपए गिरने के बाद बुधवार को सोनाफिर से गिर गया। दरअसल कोरोना वैक्सीन को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों के कारण सोने में बिकवाली बढ़ गए है।शेयर बाजार में तेजी के कारण सोने-चांदी के भाव में आज भी गिरावट जारी है। आज सोने का भाव कल की तुलना में 170रुपए नीचे गिर गया।
बुधवार को सोने की कीमत में फिर से गिरावट आई।
बुधवार को सोने की कीमत में फिर से गिरावट आई।
सोना आज 170 रुपए गिरकर 48805 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
जबकि चांदी का दाम 68 रुपए की गिरावट के साथ 59,636 रुपए पर खुला।
इस हफ्ते सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। बुधवार को लगातार
तीसरे कारोबारी सत्र में सोने की कीमत में मंदी
देकने को मिली, वहीं चांदी के दाम भी फीके पड़ने लगे हैं।
आज MCX पर सोने की वायदा कीमत में 0.21% की गिरावट आई
और सोना गिरकर 48,485 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48805 रुपए प्रति 10 ग्राम रही
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी के ताजा रेट के मुताबिक
आज देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के हाजिर भाव इस तरह से रहे हैं।
आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48805 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48610 रुपए प्रति
10 ग्राम रहा, जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44705 Rs प्रति 10 ग्राम रहा।
वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36604 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है। वहीं चांदी की कीमत गिरकर 59636 रुपए प्रति
किलोग्राम पर पहुंच गई है।
सोने की कीमत में आ रही गिरावट की वजह कोरोना वैक्सीन को लेकर आ रही सकारात्मक खबरें हैं।
सोने की कीमत में आ रही गिरावट की वजह कोरोना वैक्सीन को लेकर आ रही सकारात्मक खबरें हैं।
कोविड 19 के टीके को लेकर उम्मीद बड़ रही है, जिसके चलते निवेशक अब सोने से पैसा निकालकर शेयर बाजार में लगा रहे
हैं। जिसके कारण सोने की कीमत में कमी आ रही है। ब्रोकरेज फर्म एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता के
मुताबिक, नवंबर में गोल्ड ईटीएफ की होल्डिंग में 10 लाख औंस की गिरावट आई है,
जो बताता है कि निवेशक सोने से धीरे-धीरे होल्डिंग घटा रहे हैं, जिसके चलते आने वाले दिनों में सोना और सस्ता होगा।