डेस्क न्यूज – राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर समान ध्यान देने के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रही है।
मंत्री ने यहां ‘नेशनल पुलिस के-9 जर्नल’ के इनऑगरल इश्यू को रिलीज करने के बाद अपने विचार व्यक्त किए।
यह देश में पुलिस सेवा के9 (पीएसके) या पुलिस डॉग्स पर इस तरह का पहला प्रकाशन है।
शाह ने कहा, “राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और हमारी सरकार सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं पर समान ध्यान देने के लिए ईमानदार प्रयास कर रही है।
पुलिस डॉग स्क्वाड समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक फॉर्स मल्टीप्लायर के रूप में कार्य कर सकता है,
जिस तरह से देश में ड्रोन या उपग्रहों का उपयोग किया जाता है।”
नवंबर 2019 में एक विशेष ‘पुलिस के9 सेल’ की स्थापना की गई थी
मंत्री ने कहा कि कुत्तों का इस्तेमाल ड्रग्स का पता लगाने
और यहां तक कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भी प्रभावी रूप से किया जा सकता है।
गृह मंत्रालय के पुलिस आधुनिकीकरण प्रभाग के तहत नवंबर 2019 में एक विशेष ‘पुलिस के9 सेल’ की स्थापना की गई थी
शक्ति भोग पर 3,269 करोड़ रु. के फ्रॉड का आरोप, MD समेत 2 डायरेक्टर नामजद
पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर नमन किया
वही केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को नारी मुक्ति की प्रणेता एवं देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर नमन किया।
सावित्रीबाई फुले की आज 189वीं जयंती है।
उनका जन्म 03 जनवरी 1831, नायगां में हुआ था।
जावड़ेकर ने कहा, “ नारी मुक्ति की प्रणेता, एक समाज सुधारिका एवं देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।”