जम्मू-कश्मीर में ऑक्सीजन और रेमडिसिवर की कमी नहीं : उपराज्यपाल सलाहकार का दावा

मेरी जानकारी में आई है कि कुछ लोग जनता के बीच दहशत पैदा करने के लिए ऑक्सीजन, रेमडिसिवर और अन्य दवाओं की कमी होने का हल्ला मचा रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर में ऑक्सीजन और रेमडिसिवर की कमी नहीं : उपराज्यपाल सलाहकार का दावा

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में ऑक्सीजन और रेमडिसिवर इंजेक्शन

तथा अन्य दवाओं की कमी की अफवाहों को खारिज करते हुए उपराज्यपाल

के सलाहकार बसीर खान ने गुरुवार को कहा कि कुछ निहित स्वार्थी किस्म

के लोग राज्य में दहशत पैदा करने के लिए कृत्रिम कमी पैदा कर रहे हैं।

खान ने यहां कश्मीर के संभागीय आयुक्त, निदेशक(स्वास्थ्य सेवाएं)

और श्रीनगर के उपायुक्त के साथ प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पिछले कुछ दिनों से,

विशेष रूप से आज यह बात मेरी जानकारी में आई है कि कुछ लोग जनता के

बीच दहशत पैदा करने के लिए ऑक्सीजन, रेमडिसिवर और अन्य दवाओं की कमी होने का हल्ला मचा रहे हैं।

मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि इस तरह की अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।

उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 20 टन ऑक्सीजन उपलब्ध है जो बड़ी संख्या में मरीजों की

आवश्यकता को पूरा करने के लिए पर्याप्त है तथा मरीजों को कोई भी समस्या नहीं होगी।

इसके अलावा घाटी में ऑक्सीजन संयंत्र भी स्थापित किये जा रहे हैं।

बीते 24 घंटे में दुनिया में 15,142 लोगों ने जान गंवाई। 

वही देश में कोरोना से हालात बेकाबू हो चुके हैं। इसका अंदाजा ऐसे लगाएं कि दुनिया के नए मरीजों में से करीब 40-45% अकेले भारत में ही मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में दुनिया में 8.92 लाख लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से अकेले भारत में 3.86 लाख मरीज मिले। महामारी से रोजाना हो रही मौतों में भी भारत टॉप पर है। बीते 24 घंटे में दुनिया में 15,142 लोगों ने जान गंवाई। इनमें से भारत में सबसे ज्यादा 3,501 मौतें हुईं।

बीते हफ्ते जहां हर 100 जांच पर 18 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही थी।

मौत का यह आंकड़ा सरकारी है। श्मशान और कब्रिस्तान के हालात कहानी कुछ और ही बयां कर रहे हैं। देश में पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ रहा है। बीते हफ्ते जहां हर 100 जांच पर 18 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही थी। वहीं, अब 21 लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं।

पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज मिले और सबसे ज्यादा ठीक भी हुए

गुरुवार को पहली बार एक दिन में 3 लाख 86 हजार 854 नए मरीजों की पुष्टि हुई। 24 घंटे में मिले नए मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 28 अप्रैल को 3.79 लाख मरीजों की पहचान हुई थी। इसके अलावा 24 घंटे में 3,501 संक्रमितों की मौत भी हो गई। ये लगातार तीसरा दिन था जब तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इससे पहले बुधवार को 3,646 मौतें रिकॉर्ड की गईं थीं। राहत की बात ये है कि इन 24 घंटों के अंदर 2 लाख 91 हजार 484 लोग ठीक होकर अपने घर भी गए।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com