न्यूज – जापान में हगिबीस तूफान के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। साथ ही 17 लोग लापता बताये गए हैं। तूफान के कारण नदियां उफान पर हैं। बचावकर्मियों और प्रशासन के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पूरे देश में 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी योशिहिदे सूगा ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 3,76,000 घरों में बिजली न आने के अलावा 14,000 घरों में पानी नहीं है।
जापान में छह दशक के इतिहास में तूफान से भारी तबाही हुई है। हिगबीस तूफान का कहर जारी है। अब तक 35 लोगों की जान जा चुकी है। 17 लोग लापता हैं। 1417 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। करीब 73 लाख लोगों को अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। यह जानकारी रविवार को राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके की रिपोर्ट में दी गई।
मिनिस्ट्री ऑफ लैंड, इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्ट एंड टूरिज्म के अनुसार 12 प्रांतों में कम से कम 48 जगहों पर भूस्खलन की सूचना मिली है। 21 नदियों के तटबंध ढह गए हैं। सरकार ने देशभर में राहत कार्यों के लिए 27,000 सेल्फ डिफेंस फोर्स के कर्मियों को तैनात किया है।