World Liver Day 2021 Special : लिवर की बीमारियों से बचने के लिए ये 7 उपाय है बेहद कारगार

World Liver Day 2021 Special : लिवर की बीमारियों से बचने के लिए ये 7 उपाय है बेहद कारगार

लिवर को हम यकृत और जिगर के नाम से भी जानते हैं। स्पंज जैसा नाजुक शरीर का यह अंग यदि खराब हो जाए तो पूरे शरीर की सेहत पर असर डालता है। लिवर की बीमारी का यदि समय पर इलाज न हो तो यह गंभीर समस्या भी बन सकती है। 

World Liver Day 2021 Special :  लिवर को हम यकृत और जिगर के नाम से भी जानते हैं। स्पंज जैसा नाजुक शरीर का यह अंग यदि खराब हो जाए तो पूरे शरीर की सेहत पर असर डालता है। लिवर की बीमारी का यदि समय पर इलाज न हो तो यह गंभीर समस्या भी बन सकती है।

दुनिया भर में आज 19 अप्रैल को World Liver Day 2021 डे मनाया जाता है ताकि लोग लिवर संबंधित बीमारियाें के बारे में जागरूक होकर खुद का बचाव कर सकें। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं सात ऐसे आहार के बारे में जो लिवर को सेहतमंद रखते हैं। सबसे पहले जानने की कोशिश करते है कि लिवर आखिर है क्या ?

Liver है क्या

World Liver Day 2021 Special :  लिवर पेट के दाहिनी ओर नीचे की तरफ होता है। पाचनतंत्र से छोटे-छोटे टुकड़ों में बंटने के बाद आहार खून के जरिये लिवर में पहुंचता है। लिवर भाेजन में मौजूद पोषक तत्वों को अलग-अलग करता है और रक्त की मदद से जरुरत के मुताबिक दूसरे अंगों में पहुंचाता है। कई पोषक तत्वों को लीवर अपने पास ही रख लेता है, जैसे आयरन, कुछ विटामिन और मिनरल। इससे हमें ऊर्जा मिलती है। वहीं लिवर शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर भी निकालता है।

ये हो सकती है लिवर की बीमारियां

पीलिया, फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, शराब से लिवर को होने वाली बीमारियां और लिवर कैंसर

लक्षण

खाना खाने के बाद पेट फूलना, बार-बार डकार आना, पीलिया।

लिवर की बीमारियां दूर करने में ये चीजें है सहायक

1. हल्दी
हल्दी प्राकृतिक रूप से विषैले पदार्थ को शरीर से बाहर करती है। यह लिवर को होने वाले नुकसान को कम करती है और वसा, पित्त रस का उत्पादन बढ़ा देती है।

2. गाजर
गाजर में विटामीन ए, बीटाकैरोटीन और फ्लेवोनाइड्स के साथ-साथ ग्लूटाथियोन नामक प्रोटीन होता है।

3.अखरोट
ओमेगा 3 फैटी एसिड का स्रोत अखरोट लिवर को साफ रखता है। अखरोट में ग्लूटाथियोन प्रोटीन भी होता है।

4. चुकंदर

विटामिन सी से भरपूर चुकंदर पित्त और एंजाइम को ठीक रखता है। इसमें बीटाकैरोटीन और फ्लेवोनाइड्स होता है। तो बस चुकंदर को अपने रोज के आहार में शामिल करें।

5. हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर कर देता हैं, जिससे लिवर सेहतमंद रहता है।

6. ब्रॉकली
फैटी लिवर की समस्या से निपटने में ब्रॉकली बेहद फायदेमंद है।

7. सेब
इसमें पेक्टिन होता है, जो शरीर को शुद्ध रखता है।

इन आहार को लेने से बचें

लिवर की बीमारियों से बचने के लिए नमक और फास्टफूड का सेवन न करें। शराब का सेवन न करें और मोटापा घटाएं। व्यायाम जरुरी है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com