रामायण बनाने वाले रामानंद सागर की परपोती की तस्वीरें आपके होश उड़ा देंगी, सोशल मीडिया सेलेब हैं साक्षी चोपड़ा

रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा को भारतीय काइली जेनर भी कहा जाता है।
रामायण बनाने वाले रामानंद सागर की परपोती की तस्वीरें आपके होश उड़ा देंगी, सोशल मीडिया सेलेब हैं साक्षी चोपड़ा

डेस्क न्यूज़- आज भी लोग रामानंद सागर की 'रामायण' देखना पसंद करते हैं। पिछले लॉकडाउन में रामायण ने सभी का मनोरंजन किया। एक समय था जब टीवी पर 'रामायण' देखने के लिए पूरा मोहल्ला एक छत के नीचे इकट्ठा होता था, लेकिन आज हम उस शो की बात नहीं करेंगे, शो के निर्माता रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा के बारे में बताएंगे। साक्षी बेहद ग्लैमरस हैं और आप उनकी तस्वीरों को देखकर इसका अंदाजा लगा सकते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा को भारतीय काइली जेनर भी कहा जाता है। उनकी बोल्डनेस और खूबसूरत फिगर की वजह से उनकी तुलना काइली जेनर से की जा रही है। रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा की इंस्टाग्राम पर काफी फैन फॉलोइंग है। 5 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। उनकी हर तस्वीर लाइक्स और कमेंट्स से भरी होती है।

मीनाक्षी सागर की हैं बेटी

इंटरनेट सनसनी साक्षी चोपड़ा (Sakshi Chopra) मोती सागर की पोती और फिल्म प्रोड्यूसर मीनाक्षी सागर की बेटी हैं। एक इंटरव्यू में साक्षी के बारे में बात करते हुए मोती सागर ने कहा था, 'साक्षी सागर परिवार की विरासत को नए मुकाम तक लेकर जा रही हैं। उन्हें एक अभिनेता के रूप में नहीं, बल्कि एक सोशल मीडिया सेलेब के तौर पर देखा जा रहा है।'

साक्षी के बारे में

इंटरनेट सनसनी साक्षी चोपड़ा एक टैलेंट कंपनी चलाती हैं। अगर आप उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर नजर डालें तो वह खुद को एक सिंगर और राइटर बताती हैं। वर्तमान में, वह लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में रहती है। अमेरिका में उन्होंने फिल्म और एक्टिंग का कोर्स भी किया है। इंस्टाग्राम स्टार साक्षी चोपड़ा ने लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज से पढ़ाई की है और वेस्टर्न वोकल्स में डिग्री हासिल की है। उनका पहला संगीत वीडियो नीना सिमोन की क्लासिक हिट 'फीलिंग गुड' का कवर था, जो उनके प्रशंसकों के बीच बहुत हिट था। साक्षी ने 17 साल की छोटी उम्र से ही पेशेवर रूप से गाना शुरू कर दिया था।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com